Non-Payment of LIC Policy: कई बार पॉलसी का पैसा नहीं चुकाते या रिन्यू नहीं करते तो पॉलिसी लैप्स हो जाती है। अक्सर प्रीमियम समय पर न भरने के कारण भी LIC पॉलिसी बंद भी हो जाती है। एलआईसी पॉलिसी बंद होने के पीछे मुख्य कारणों में से एक प्रीमियम न भरना भी है, लेकिन इसे फिर से शुरू करने के लिए पॉलिसीधारक को बस कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है।

Advertisement

जानिए क्या होती है लैप्स पॉलिसी? (What is Lapsed LIC Policy)

Advertisement

लैप्स पॉलिसी वो होती है जब आप पॉलिसी का प्रीमियम नहीं देते हैं तो वह बंद हो जाती है। ऐसे में आपको उसके फायदे नहीं मिलते हैं। इस पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए सभी बकाया प्रीमियम और ब्याज का पेमेंट करना होता है। भारतीय जीवन बीमा निगम के पास पॉलिसी को फिर रिवाइव करने या रिजेक्ट करने का अधिकार होता है।

Advertisement

LIC पॉलिसी को फिर से शुरु करना चाहते हैं तो करें ये काम

  • पॉलिसीधारक को पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए पिछले बकाया प्रीमियम को भरना जरूरी होता है।
  • इसके बाद पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए पॉलिसीधारक को एजेंट या फिर ब्रांच में जाकर आप एलआईसी पॉलिसी रिवाइज प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।
  • एलआईसी पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए जो भी विशेष रिपोर्ट या मेडिकल रिपोर्ट की आवश्यकता होती है उसका भुगतान पॉलिसीहोल्डर द्वारा किया जाता है।
  • इसके अलावा आप कस्टमर केयर पर कॉल करके भी पूछताछ कर सकते है। इसके लिए आपको लेट फाइन भी चुकाना पड़ेगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि बीमा कंपनी के नियमों और शर्तों के आधार पर ही पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है।

अगर पॉलिसीधारक की किसी कारण मृत्यु हो जाती है

Advertisement

अगर किसी पॉलिसीधारक की किसी कारण से मौत हो जाती है और नॉमिनी रकम को सालों तक क्‍लेम भी न करे, तो इस तरह के पैसों को एक निश्चित समय के बाद अनक्‍लेम्‍ड मान लिया जाता है। ऐसे अनक्‍लेम्‍ड मनी को भी चेक करने की सुविधा आपको एलआईसी द्वारा दी जाती है।