नई द‍िल्‍ली: बचत करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम आपके ल‍िए एक बेहतरीन मौका लेकर आया हैं। एलआईसी ने बचत प्लस के नाम से एक बीमा योजना शुरू की है। इस खास पॉलिसी में सुरक्षा के साथ सेविंग की भी गारंटी है। LIC : घर बैठे प्रीमियम जमा की रसीद करें डाउनलोड, आसान है तरीका

Advertisement

एलआईसी बचत प्लस हर तरह से फायदेमंद
पॉलीसी धारक की मृत्यु पर नामित को परिपक्वता अवधि से पहले ही वित्तीय समर्थन दी जाती है। परिपक्वता के बाद एकमुश्त दे दी जाती है। इस पॉलिसी के लिए आप एक बार में ही प्रीमियम जमा करा सकते हैं या फिर 5 साल की सीमित अवधि तक प्रीमियम भर सकते हैं। इसमें आपके लिए सुविधा यह है कि आप ये किस्त हर साल, हर छमाही, तिमाही या हर महीने भर सकते हैं।

Advertisement

जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारकों को मि‍ल सकता लोन

कंपनी ने कहा बचत प्लस योजना की परिपक्वता अवधि पांच साल की है। यह पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके परिजन को परिपक्वता अवधि से पहले वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही परिपक्वता के समय पॉलिसीधारक अगर जीवित है, तो उसे एकमुश्त राशि उपलब्ध कराती है। न्यूनतम 1 लाख रुपये की पॉलिसी ली जा सकती है। वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इस योजना में जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारक कर्ज भी ले सकते हैं।

इनकम टैक्स सेक्शन 80C के तहत म‍िलेगा छूट भी

पॉलिसी पर इनकम टैक्स सेक्शन 80C के तहत छूट भी ले सकते हैं। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड ऑन मैच्योरिटी के साथ लॉयल्टी एडिशन भी मिलेगा। सम एश्योर्ड ऑन मैच्योरिटी वहीं रकम है जो बेसिक सम एश्योर्ड तय की गई है। यह एक एंडोमेंट प्लान है जिसकी अवदि 10 से 25 साल है और निवेशक मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर पेमेंट कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आप प्रीमियम की पेमेंट करने में असफल होते हैं, तो ग्रेस अवधि समाप्त होने पर पॉलिसी लैप्स हो जाएगी। यानी आपका कवर खत्म हो जाएगा और कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।

ऑनलाइन भी ले सकते हैं पॉलिसी

अगर आप भी यह योजना खरीदने का सोच रहे हैं, तो एलआईसी बचत प्लस में निवेश के लिए आप ऑफलाइन किसी इंटिमीडियरी या बीमा एजेंट के जरिए निवेश कर सकते हैं। आप बीमा एजेंट से पॉलिसी नहीं लेना हो तो फिर ऑनलाइन एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in से भी खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी जरूरी है। परिपक्वता पर अधिकतम आयु सीमा 75 साल की है। पॉलिसी बैक डेटिंग की सुविधा भी है।

ऐसे अपडेट करें अपना कॉन्टैक्ट डीटेल्स
  • सबसे पहले आपको एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज में ऊपर की ओर एक 'कस्टमर सर्विसेज' नाम का बटन दिखाई देगा, उस पर जाकर स्क्रॉल डाउन करें।
  • अब लिस्ट में से 'अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स-ऑनलाइन' पर क्लिक करें। एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां 'अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर खुले एक नए पेज में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। अब अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स को चेक करें और डेक्लेरेशन बॉक्स और सबमिट पर क्लिक करें। अब अपना पॉलिसी नंबर/नंबर्स दर्ज करें।
  • अब 'वेलिडेट पॉलिसी डिटेल्स' पर क्लिक करें और पॉलिसी नंबर/नंबर्स को वेलिडेट करें। इस तरह आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी। अब आप कुछ क्लिक्स के साथ ऑनलाइन ही अपने पॉलिसी प्रीमियमों का भुगतान कर सकते हैं।