नई दिल्ली, अप्रैल 25। पेंशन लेने की सोच रहे हैं तो अब 60 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपके लिए देश की सबसे बड़ी कंपनी एलआईसी के जीवन सरल पेंशन प्लान बेस्ट हो सकती हैं। जहां आपको एकमुश्त रकम जमा करते ही 40 साल की उम्र में भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। जिसके बाद आपको रिटायरमेंट के बाद जीवन भर जिंदगी भर सालाना कम-से-कम 12 हजार रुपये की पेंशन पा सकेंगे। तो चलिए अगर आप भी चाहते हैं इस योजना का लाभ लेना तो जान लीजिए एलआईसी की इस स्कीम के बारे में।
एलआईसी की सरल पेंशन योजना में आपको सिर्फ पॉलिसी लेते समय ही एक बार प्रीमियम भरना होता है और एन्यूटी पाने के लिए दो ऑप्शन में से किसी एक को चुनना पड़ता है। इसके बाद पूरी जिंदगी आपको पेंशन मिलती रहेगी। वहीं पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशी लौटा दी जाती है। इस पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। इस पॉलिसी को लेने के बाद जितना पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है। इस योजना के तहत एन्यूटी के भुगतान के लिए आपको 4 विकल्प मिलते हैं। इसके तहत आप अपना भुगतान मासिक, हर तीन महीने में ले सकते हैं, हर 6 महीने में ले सकते है या फिर 12 महीने में ले सकते हैं। तो अगर आप जो विकल्प चुनेंगे, आपका भुगतान अवधि में कर दिया जाएगा।
सिंगल लाइफ- इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, जबतक पेंशनधारी जिंदा रहेंगे उन्हें पेंश मिलती रहेगी, उसकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी। जबकि
ज्वाइंट लाइफ - इसमें दोनों जीवनसाथी की कवरेज होती है। जबतक प्राइमरी पेंशनधारी जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उनकी मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी, उनकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की राशि उनके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी। इस योजना का हिस्सा बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 साल है और अधिकतम 80 साल है। चूंकि ये एक होल लाइफ पॉलिसी है तो इसमें पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है, जबतक कि पेंशनधारी जीवित है। सरल पेंशन पॉलिसी को शुरू होने की तारीख से छह महीने बाद कभी भी सरेंडर की जा सकती है।
सरल पेंशन योजना के तहत अगर आप हर महीने पेंशन चाहते हैं तो कम से कम 1000 रुपये पेंशन लेनी होगी, तीन महीने की 3000 रुपये, 6 महीने की 6000 रुपये और 12 महीने की 12000 रुपये न्यूनतम पेंशन लेनी होगी। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। एलआईसी केलकुलेटर के हिसाब से अगर आप 42 साल के हैं और 30 लाख रुपये की एन्यूटी खरीदते हैं तो आपको हर महीने 12,388 रुपये पेंशन मिलेगी।
अगर आपको कोई गंभीर बीमारी होती है और इलाज के लिए पैसे चाहिए तो सरल पेंशन योजना में जमा पैसे को वापस ले सकते हैं। आपको गंभीर बीमारियों की लिस्ट दी जाती है, जिसके लिए आप पैसे निकाल सकते हैं। पॉलिसी को सरेंडर करने पर बेस प्राइस का 95 परसेंट हिस्सा वापस कर दिया जाता है। इस योजना के तहत लोन लेने का भी विकल्प दिया जाता है। इस योजना शुरू होने के 6 महीने बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!