LIC Amrit Bal Policy Kya Hai : अगर बच्चों की इंश्योरेंस लेने की बात आती है तो यह बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। एलआईसी ने अमृत बाल स्कीम को जारी किया है, जो की बहुत अच्छी स्कीम मानी जा रही है। हर माता-पिता अपनी कमाई का कुछ पैसा बचत रकम के रुपए में रखना चाहते हैं, और वह चाहते हैं, अपने बच्चों के लिए कुछ ऐसा काम किया जा सके, ताकि उनकी पढ़ाई और उनकी जरूरत की चीजों को पूरा कर सकें। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए कुछ बेहतर काम करना चाहते हैं, तो आपको इस स्कीम के बारे में पता होना चाहिए। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अभी कुछ समय पहले ही एक और स्कीम को चालू किया है, जो विशेष रुप से बच्चों के लिए है।

Advertisement

भारतीय जीवन बीमा निगम ने इस स्कीम का नाम अमृत बाल पॉलिसी [LIC Amrit Bal Policy] रखा है, यह ऐसी स्कीम है जो बीमा के साथ जबरदस्त रिटर्न दे रही है। अगर आप भी इस स्कीम से लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए इसकि न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए, यह एक नॉन-लिंक्ड जीवन बीमा स्कीम है। इस स्कीम के नाम से आपको बहुत अच्छी तरह से आभास हो रहा होगा की यह पॉलिसी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य को देखकर एलआईसी द्वारा चालू की गई है।

Advertisement

हर माता-पिता यह सोचता है, कि उसके बच्चे का बेहतर भविष्य बने, अब आप लोग भी एलआईसी की इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते है, और बहुत जबरदस्त रिटर्न भी पा सकते हैं। आपको बता देते हैं, अगर आप इस पॉलिसी को लेने जा रहे हैं, तो आपके बच्चे की उम्र 30 दिन से अधिक और अधिकतम 13 साल होनी चाहिए। अगर आप इस स्कीम को लेते हैं, तो आपके बच्चों की जरूरत के साथ पढ़ाई करने में बहुत बेहतर काम आएगी, माना जाता है इस समय बच्चों की पढ़ाई बहुत महंगी पड़ती है, इस तरह की पॉलिसी से कंधों से भारीपन हल्का हो सकता है।

Advertisement

इस बचत और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी से बच्चों की उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए जरूरत के मुताबिक फंड इक्कठा किया जा सकता है। इसके हर पॉलिसी में हर बार 1000 रुपए की बीमा राशि में 80 रुपए के रेसीओ के हिसाब से जबरदस्त रिटर्न मिलेगा। 80 रुपये का ये रिटर्न बीमा पॉलिसी के सम इंश्योर्ड में जुड़ता जाएगा। भारतीय जीवन बीमा ने इस तरह की तमाम स्कीम चला राखी हैं, ताकि आप लोगों को कम समय में जबरदस्त रिटर्न मिल सके और आप उस रकम को अपने जरूरत के हिसाब से लगा सकें।

Advertisement

इस पॉलिसी को लेने की खास चीजें

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए एलआईसी ने न्यूनतम आयु की सीमा 30 दिन और अधिकतम आयु 13 वर्ष राखी गई है
मौजूदा समय में परिपक्वता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है
पॉलिसी के अंतर्गत लघु प्रीमियम भुगतान शर्तें उपलब्ध हैं, जो 5, 6 या 7 वर्ष हैं
न्यूनतम बीमा राशि 2,00,000 रुपये है और अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है
इस स्कीम में एलआईसी ने कुछ शर्तों के साथ लोन की सुविधा भी प्रदान करवाती है
अगर आप इस स्कीम को लेना चाहते हैं, तो आप भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट के और एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर भी ले सकते हैं।