नई दिल्ली, जुलाई 23। एलआईसी भारत की सबसे विश्वसनीय इंश्योरेंस कंपनी है। एलआईसी के पास हर तरह की जरूरतों के लिए पॉलिसी है। तमाम पॉलिसीयों में से एक ऐसी योजना एलआईसी के पास है, जिसमें आपको सिर्फ एक बार पैसा भरना होगा और इसके बाद आपको पूरी जिंदगी हर महीने पेंशन मिलती रहेगी। अगर आप बिना टेंशन और बिना किसी जोखिम के हर महीने पेंशन लेना चाहते हैं तो एलआईसी की यह योजना आपके लिए बेस्ट रहेगी। एलआईसी अपनी इस पॉलिसी में कई ऑप्शन देती है। आपको एलआईसी की इस खास योजना में एकमुश्त प्रीमियम देना होगा। आज हम आपको एलआईसी के जीवन अक्षय योजना के बारे में बताएंगे। यह पॉलिसी आपको हर महीने 5000 रु की पेंशन दिला सकती है।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में आपको एकमुश्त प्रीमीयम भरना होगा। निवेश के बाद आपको जीवन भर हर महीने 5000 रु की पेंशन मिलती रहेगी। इस पॉलिसी में एलआईसी अपने ग्राहकों को 10 अलग-अलग विकल्प देती है। 5000 रुपये पेंशन पाने के लिए आपको ऑप्शन 'ए' यानी Annuity payable for life at a uniform rate चुनना होगा। इस विकल्प को चुनकर और प्रीमीयम की राशी एकमुश्त भरने के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलने लगता है।
एलआईसी ने जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करने के लिए कुछ नियम निर्धारित किया हैं। एलआईसी के अनुसार इस योजना में निवेश करने के लिए निवेशक की उम्र 30 से 85 साल तक होनी चाहिए। जीवन अक्षय पॉलिसी में कम से कम 1 लाख रु का एकमु्श्त निवेश करना होगा। एलआईसी की इस पॉलिसी में अधिकतम निवेश को कोई सीमा नहीं है।
निवेश पर देना होगा टैक्स
पेंशन के लिए पॉलिसी दो तरह की होती हैं। कुछ पेंशन स्किम में टैक्स पर छूट मिलती है और कुछ पर नहीं। एलआईसी की जीवन अक्षय पेंशन स्कीम पर आपको टैक्स बेनेफिट नहीं मिलेगा। बल्कि इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत आपको टैक्स पे करना होगा। इसलिए टैक्स का खास ध्यान रखकर ही निवेश करें।
अगर को 55 साल के है और निवेश इस पॉलिसी में 9,00,000 लाख रु का सम एश्योर्ड निवेश करते है तो आपको टैक्स के साथ 916200 रु का प्रीमियम देना होगा। प्रीमीयम देने के तुरंत बाद से आपकी पेंशन शुरू हो जायेगी। आपके पास पेंशन लेने के 4 ऑप्शन हैं। आप साल में एक बार 64845 रु, छमाही आधार पर 31793 रु, हर तिमाही 15727 रु और हर महीने 5209 रु की पेंशन पा सकते है।
जीवन अक्षय योजना में जब तक निवेशक जिंदा रहता है तब तक पेंशन मिलती है। जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करने के और भी फायदे है। निवेश के तीन महीने बाद आप जरूरत के लिए लोन ले सकते है। जिन लोगों की उम्र 60 साल से अधिक हो गई है, उन लोगों को इस पॉलिसी को जरूर लेना चाहिए।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान