नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस में निवेश हरदम ही अच्छा और सुरक्षित माना गया है। इसके अलावा यहां पर हरदम ही बैंक से ज्यादा ब्याज भी मिलता है। जिस वक्त बैंक अपनी ब्याज दरें तेजी से कम कर रहे हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस अभी भी अच्छा ब्याज दे रहा है। स्थिति तो यह है कि एसबीआई की कुछ एफडी पर तो पोस्ट ऑफिस के सेविंग बैंक अकाउंट के बराबर भी ब्याज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में निवेश कर अच्छा ब्याज पाना चाहते हैं, तो इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा देश में पोस्ट ऑफिस ही एक ऐसी जगह है, जहां पैसा को डबल करने की स्कीम भी चलती है। अगर आप भी इसका फायदा उठना चाहें तो इसकी जानकारी भी यहां पर ले सकते हैं। आइये सबसे पहले जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की लेटेस्ट ब्याज दरें क्या हैं। इसके अलावा अगर प्लानिंग से निवेश कर पोस्ट ऑफिस योजनाओं के माध्यम से करोड़पति बनना चाहते हैं तो इस बात की जानकारी यहां पर ले सकते हैं।
-पोस्ट ऑफिस बचत खाता में इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (एमआईएस) पर इस वक्त 6.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-किसान विकास पत्र (केवीपी) पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-सुकन्या समृद्धि योजना पर इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट (टीडी) पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट (टीडी) पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट (टीडी) पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट (टीडी) पर इस वक्त 6.7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
नोट : यह ब्याज दरें 1 जुलाई 2020 से लागू हैं। ध्यान रहे कि पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की हर 3 माह पर समीक्षा होती है, और इसके हिसाब से इनमें बदलाव किया जा सकता है। ब्याज दरों के बारे में अगली घोषणा 1 दिसंबर 2020 को होगी। इस दिन से ब्याज यही रह सकती हैं, या यह कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।
नोट : आप जिस भी तिमाही में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट (एनएससी) और किसान पत्र (केवीपी) में निवेश करेंगे, तो उस समय मिलने वाली ब्याज दर पूरी योजना अवधि में मिलती रहेगी।
नोट : हालाँकि, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर सरकार की बदलती रहती है, और यह उसी अनुसार लागू मानी जाती है।
पोस्ट ऑफिस की पैसा दोगुना करने वाली स्कीम का नाम है किसान विकास पत्र (केवीपी)। इस स्कीम में वन टाइम इन्वेस्टमेंट किया गया पैसा दोगुना हो जाता है। किसान विकास पत्र देश के सभी डाकघरों से खरीदा जा सकता है। इस वक्त अगर केवीपी में निवेश किया जाए तो यह पैसा 124 महीने में डबल हो जाता है। केवीपी में न्यूनतम निवेश 1000 रुपये का किया जा सकता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस वक्त केवीपी पर 6.9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
केवीपी मिलता है सर्टिफिकेट के रूप में
किसान विकास पत्र यानी केवीपी 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के सर्टिफिकेट के रूप में खरीदा जा सकता है।
आप पोस्ट आफिस की रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी में निवेश शुरू करके भी करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी में पैसे जमा करने की कोई ऊपरी लिमिट नहीं है। यानी आप आरडी में चाहे जितना पैसा हर माह जमा कर सकते हैं। अगर आप इसमें 12500 रुपये महीना जमा करें, तो आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी में अभी 5.8 फीसदी सालाना कंपांउंडिंग ब्याज मिल रहा है। अगर आप हर माह 12500 रुपये यानी सालाना 1,50,000 रुपये आरडी में जमा करते हैं तो 27 साल के बाद आपके पास करीब 99 लाख रुपये होगा। अगर आप पूरा एक करोड़ रुपये चहते हैा तो इस निवेश को एक साल के लिए और बढ़ा दें तो यह निवेश एक करोड़ रुपये से काफी ज्यादा हो जाएगा।
जैसे बैंकों में एफडी होती है वैसे ही पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट यानी टीडी होती है। अगर आप इस टीडी में निवेश की रणनीति बनाएं तो भी करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट यानी टीडी में जमा की अधिकतम लिमिट तय नहीं है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के तहत 5 साल की जमा पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आप हर साल 12500 रुपये की टाइम डिपाजिट यानी टीडी करते रहें तो 26 साल के बाद आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड होगा। यहां पर ध्यान रखने की बात है कि जैसे ही 5 साल में टीडी पूरी हो, उससे मिला पैसा दोबार टीडी में ही निवेश कर दें। वहीं अगर एक बार में आप 15 लाख रुपये जमा करें, और हर 5 साल में इससे मिले ब्याज सहित पूरे पैसों को दोबारा जमा करते जाएं तो भी आप 30 साल में करोड़पति बन जाएंगे। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टीडी में पैसे जमा करके आप इनकम टैक्स की छूट भी ले सकते हैं।
वहीं पोस्ट आफिस अपने सेविंग बैंक अकाउंट पर इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ऐसे में एसबीआई की एफडी से ज्यादा ब्यज तो पोस्ट ऑफिस के सेविंग बैंक खाते में रखे पैसे पर मिल रहा है। आमतौर पर लोग इस बात पर ध्यान रहीं देते हैं, और उनको नुकसान उठाना पड़ता है। पोस्ट ऑफिस का सेविंग बैक अकाउंट केवल 500 रुपये से खुल सकता है, और बैंक जैसी सभी सुविधाएं भी देता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति