नई दिल्ली। आमतौर पर लोग अपना आधार कार्ड जारी होने के बाद उसकी कॉपी को या तो लेमिनेट करा लेते हैं या प्लास्टिक का आधार कार्ड यानी स्मार्ट आधार कार्ड बनवा लेते हैं। अब विभाग ने बताया है कि यह दोनों तरीके एक तो अमान्य हैं, वहीं यह आपके लिए खतरनाक भी हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि यह कैसे आपके लिए खतरनाक हो सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार आधार का लेमिनेशन या फिर प्लास्टिक का आधार कार्ड यानी स्मार्ट आधार कार्ड बनवाया है तो सावधान हो जाइये।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बताया है कि अगर आप स्मार्ट आधार कार्ड या आधार कार्ड का लेमिनेशन कराते हैं, तो इससे आपका डेटा चोरी हो सकता है। आपकी पर्सनल डिटेल्स को बिना आपकी अनुमति के शेयर किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसे आधार कार्ड इस्तेमाल करने से क्यूआर कोड भी काम करना बंद कर देता है। लिहाजा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने एक बार फिर से ऐसा करने से लोगों को मना किया है। यूआईडीएआई ने कहा है कि प्लास्टिक आधार या स्मार्ट आधार कार्ड इस्तेमाल न करें। ऐसे ही स्मार्ट आधार कार्ड के चक्कर में न पड़ें। स्मार्ट आधार कार्ड बनाने में पैसे भी खर्च होते हैं, और इसकी कोई जरूरत भी नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार आधार के कलर्ड प्रिन्ट की भी जरूरत नहीं है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने साथ ही यह भी बताया है कि आप जब भी चाहें अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपका आधार खो गया है तो आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकत हैं। ऐसा करने के लिए नीचे दिए लिंक में जाकर किया जा सकता है
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का कहना है कि ओरिजनल आधार के अलावा किसी भी साधारण पेपर में डाउनलोड किया गया आधार या एमआधार पूरी तरह से वैलिड है। इसके सभी जगहों पर स्वीकार किया जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान