Ladli Behna Yojana 31th installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त आज जारी करने जा रही है। इस किस्त के तहत सभी ऐलिजिबल महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए सीधे भेजे जाएंगे। इसकी आधिकारिक जानकारी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है।

Advertisement

सीएम ने दी जानकारी

सीएम मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 9 दिसंबर 2025 को लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का वितरण किया जाएगा। उनके अनुसार, इस बार लगभग 1.26 करोड़ से ज्यादा बहनों के खाते में योजना के तहत सहायता राशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement

1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए हुई सहायता

लाड़ली बहना योजना शुरू होने के बाद से ही इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देना रहा है। पहले इस योजना के तहत बहनों को 1250 रुपए महीने दिए जाते थे। लेकिन नई सरकार ने इस राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे 1500 रुपए प्रति माह कर दिया। सहायता राशि बढ़ने से महिलाओं में खुशी है और इसे उनके खर्च और जरूरतों में बड़ी मदद के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

किस्त आने से पहले ऐसे करें अपना नाम चेक

अगर आप योजना की लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं तो इसके लिए आप घर बैठे आसानी से लिस्ट चेक कर सकती हैं। कई महिलाएं किस्त के दिन चिंता में रहती हैं कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं, इसलिए सरकार ने इसे ऑनलाइन देखने की सुविधा दी है।

Advertisement

ऑनलाइन ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम

लाड़ली बहना योजना की फाइनल लिस्ट देखने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद 'अंतिम सूची' (Final List) वाले विकल्प पर क्लिक करें।

अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे वेबसाइट पर डालकर सबमिट करें।

अब स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की पूरी लिस्ट खुल जाएगी।

Advertisement

इसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकती हैं।

अगर आपका नाम लिस्ट में मौजूद है, तो आज आपके खाते में 1500 रुपए की किस्त आने में कोई समस्या नहीं होगी।

महिलाओं को मिल रही बड़ी मदद

लाड़ली बहना योजना ने बहुत कम समय में प्रदेश की महिलाओं के बीच मजबूत पहचान बनाई है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहारा देती है, बल्कि महिलाओं को अपने परिवार और बच्चों के लिए बेहतर फैसले लेने में मदद भी करती है। बढ़ी हुई किस्त के साथ महिलाओं की उम्मीदें और भी मजबूत हुई हैं।