Ladli Behna Yojana 21st Installment: लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त 10 फरवरी को जारी हो चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना से लगभग 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं को फायदा मिला है, लेकिन अभी भी कई महिलाएं हैं जिनके अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में भी लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त ट्रांसफर नहीं हुई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस किस्त को हासिल करने के लिए आपको बस एक काम करना होगा। आइए जानते हैं कि वह क्या है।

Advertisement

आपके खाते में आएंगे इतने रुपये

पहले इस योजना की मदद से महिलाओं के खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाते थे लेकिन अब 1250 रुपये मासिक के हिसाब से सालाना 15,000 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। आमतौर पर, किश्तें हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती हैं, लेकिन त्योहारों या विशेष अवसरों के लिए उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

अगर नहीं आई है आपके खाते में 21वीं किस्त?

अगर आपके अकाउंट में 21वीं किस्त नहीं आई है तो आप आसानी से इसके लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको हेल्पलाइन नबंर 0755 2700800 पर कॉल करना होगा और इसके बारे में जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आप इस योजना के लिए ई-मेल cmlby.wcd@mp.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Advertisement

सरकार किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से भेजती है और इसमें एक से दो दिन का समय भी लगता है, लेकिन अगर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर होने में अधिक समय लगता है तो ऐसे में आपके खाते में कोई गड़बड़ी हो सकती है इसके लिए आप बैंक ब्रांच जाकर भी संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं

  • सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर आपको "आवेदन एवं पेमेंट स्टेट्स" वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आप दूसरे पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको अपना आवेदन नंबर या सदस्य नंबर संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना होगा और इसे वेरिफाई करना होगा।
  • फिर ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपको "सर्च" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने 21वीं किस्त के भुगतान की स्थिति खुल जाएगी।

इस तरह आप आसानी से यह चेक कर सकती हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त की राशि आपके खाते में ट्रांसफर की गई है या नहीं।