नई दिल्ली: हर महीने आप एलपीजी गैस बुकिंग कराते ही होंगे तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। जैसा कि आप इस बात से बखुबी अवगत होंगे कि पिछले 5 महीने से घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी मिलनी या तो बंद हो गई है या नाम मात्र ही आ रही है। LPG Cylinder : हुई महंगी रसोई गैस सिलेंडर, जानें नए दाम ये भी पढ़ें
ऐसे में ये चर्चा आम है कि मोदी सरकार घरेलू गैस पर सब्सिडी खत्म कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मई 2020 से ही घरेलू एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी आपके बैंक खाते में नहीं आ रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस सब्सिडी को खत्म करने का फैसला क्यों लिया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों नही आ रही एलपीजी में मिलने वाली सब्सिडी।
बता दें दरअसल घरेलू गैस के दाम इतने कम हो गए हैं कि इस साल मई, जून, जुलाई, अगस्त और अब सितंबर में भी ग्राहकों को सब्सिडी नहीं मिली। वहीं हालांकि कुछ उपभोक्ताओं के खातों में 27 रुपये नाम मात्र की सब्सिडी पिछले महीने मिली है। सरकार द्वारा सब्सिडी में लगातार की गई कटौती से इस साल मई से ही सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक हो गई है। सरकार सब्सिडी के रूप में सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अंतर को देती है। जब दोनों की कीमत लगभग एक है तो सब्सिडी भी शून्य हो गई है। यानी अगर बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ती है तो सब्सिडी भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में पिछले एक साल से लगातार कटौती की जा रही है। इसीलिए सब्सिडी वाला सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही इस पर मिलने वाली सब्सिडी शून्य हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले साल जुलाई में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर का बाजार मूल्य 637 रुपये था, जो अब घटकर 594 रुपये रह गया है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है।
- सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा।
- अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा। इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें। सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा।
- बार मैन्यू में जाकर गिव योर फीडबैक ऑनलाइन पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर आईडी, राज्य का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी भर दें। इसके बाद फीडबैक टाइप पर क्लिक करें। कंप्लेंट विकल्प को चुनकर नेक्स्ट का बटन क्लिक करें। नए इंटरफेस में आपकी बैंक डिटेल्स सामने होंगी। डीटेल्स से पता लगेगा कि सब्सिडी की रकम खाते में आई या नहीं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित