Latest Home Loan Interest Rates: कई लोग होम लोन लेना चाहते हैं। आमतौर पर लोग अपने बैंक से ही होम लोन ले लेते हैं। लेकिन अगर सभी बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों की होम लोन की ब्याज दरें देख ली जाएं तो फायदा हो सकता है।
Advertisement
होम लोन लेने के लिए जरूरी नहीं है कि आपका उस बैंक में खाता हो। इसलिए आपको जहां पर सस्ता होम लोन मिल रहा हो, वहां से आप ले सकते हैं। अगर आप भी इस वक्त होम लोन लेना चाहते हैं, तो यहां पर ज्यादातर बैंकों की होम लोन की ब्याज दरें बताई जा रही हैं।
Advertisement
होम लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
पहचान के लिए नीचे बताए में से कोई एक
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
आयु का प्रमाण के लिए नीचे बताए में से कोई एक
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- जन्म प्रमाणपत्र
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- ड्राइविंग लाइसेंस
निवास के प्रमाण के लिए नीचे में कोई एक
- बैंक पासबुक
- मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- यूटिलिटी बिल (टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल)
- एलआईसी पॉलिसी रिसीट
- किसी मान्यता प्राप्त सार्वजनिक प्राधिकरण की तरफ से एक लैटर जिससे आवेदक का पता वेरिफाई हो
जानिए बैंकों और एनबीएफसी की होम लोन की लेटेस्ट ब्याज दरें
- कोटक महिंद्रा बैंक : 8.75 प्रतिशत से शुरुआत
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 8.70 प्रतिशत से शुरुआत
- बैंक ऑफ बड़ौदा : 8.60 प्रतिशत से शुरुआत
- बैंक ऑफ इंडिया : 8.45 प्रतिशत से शुरुआत
- भारतीय स्टेट बैंक : 9.15 प्रतिशत से शुरुआत
- एचडीएफसी होम लोन : 8.45 प्रतिशत से शुरुआत
- एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस : 8.60 प्रतिशत से शुरुआत
- एक्सिस बैंक : 9.00 प्रतिशत से शुरुआत
- केनरा बैंक : 9.25 प्रतिशत से शुरुआत
- पंजाब एंड सिंध बैंक : 8.95 प्रतिशत से शुरुआत
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक : 8.85 प्रतिशत से शुरुआत
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र : 8.60 प्रतिशत से शुरुआत
- इंडियन ओवरसीज बैंक : 9.55 प्रतिशत से शुरुआत
- पंजाब नेशनल बैंक : 8.60 प्रतिशत से शुरुआत
- यूको बैंक : 8.75 प्रतिशत से शुरुआत
- आईडीबीआई बैंक : 8.65 प्रतिशत से शुरुआत
- करूर वैश्य बैंक : 7.15 प्रतिशत से शुरुआत
- पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड : 8.75 प्रतिशत से शुरुआत
- फेडरल बैंक : 10.15 प्रतिशत से शुरुआत
- टाटा कैपिटल : 8.60 प्रतिशत से शुरुआत
नोट: होम लोन की ब्याज दरें 26 जून 2023 की हैं। बैंक या एनबीएफसी कभी भी अपनी होम लोन की ब्याज दरें बदल सकते हैं। ऐसे में एक बार चेक जरूर कर लें।
Advertisement
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित