नई दिल्ली: अगर आप भी अपना खुद का कारोबार शुरू करने जा रहे है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। ये बात सच है कि बिजनेस के लिए लोन लेना आसान हो गया है। बैकों में अब आसानी से लोन मिल जाता है। कई सरकारी और प्राइवेट बैंक अब लोन मुहैया करा रहै हैं।
Advertisement
बैंक में अब बिजनेस लोन की प्रक्रिया को भी काफी आसान कर दिया है। सरकार भी देश में छोटे उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की लोन स्कीम शुरू की हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अलावा दूसरी कई स्कीम भी हैं, जिनमें आप छोटी रकम से लेकर बड़े लोन तक ले सकते हैं। इस समय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के हिसाब से आप अपने कारोबार के लिए 50,000 रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
Advertisement
जानिए क्या होता है बिजनेस लोन
- यह आपकी कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया जाने वाला लोन है। अगर आप भी किसी बैंक से बिजनेस लोन लेना चाहते हैं तो जानिए उसका प्रोसेस क्या है।
- सबसे पहले विस्तृत बिजनेस प्लान बनाएं।
- आप जिस बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं, उसे अपना बिजनेस प्लान बताएं।
- इसके बाद यह तय करें कि आपको कितना लोन चाहिए।
- अपने क्रेडिट स्कोर के बारे में पता करें।
- जानकारी दें कि बैंक आपके बिजनेस प्लान को देखकर ही लोन देने का फैसला करते हैं। अगर बैंक को यह लगता है कि आपका बिजनेस और उससे होने वाला मुनाफा इतना होगा कि आप अपने खर्च पूरे करने के बाद तय अवधि में बैंक का लोन वापस चुका पाएंगे, तभी बैंक आपका लोन मंजूर करता है।
- इससे कैश फ्लो बढ़ता है।
- बिजनेस की जरूरत के लिए पैसे की मदद मिलती है।
- छोटी और लंबी दोनों अवधि के लिए पैसों की जरूरत पूरी होती है।
- इसके साथ ही बता दें कि बिजनेस लोन के लिए आवेदन कौन कर सकता है।
- खुद का कारोबार कर रहे व्यक्ति
- कारोबारी या उद्यमी
- प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां
- पार्टनरशिप फर्म
- बिजनेस लोन के लिए पैन कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।
- इसके साथ ही 2-3 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की जरूरत होगी। बिजनेस लोन के लिए यह आपकी इनकम प्रूफ के तौर पर काम करता है।
- निवास का प्रमाण बिजनेस लोन के लिए जरूरी है। उसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, प्रमाण पत्र भी अनिवार्य
- बिजनेस लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में व्यावसायिक पता ,का प्रमाण देना जरूरी है। यह पहला फिल्टर है, जिसके आधार पर लोन दिया जाता है।
- आप कितना खर्च करते है, कितना उधार लेते हैं और उधार कब चुकाते हैं, इन सारे व्यवहार का आपकी बैंक स्टेटमेंट से पता चलता है।
- एक अच्छे क्रेडिट बैलेंस के जरिए लोन देने वाला यह समझ सकता है कि आप लोन वापस चुकाने में विश्वसनीय हैं या नहीं।
बिजनेस लोन के फायदे
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान