नई दिल्ली: अगर आप बाइक के शौकीन हैं लेकिन ज्यादा बजट न होने के कारण नहीं खरीद पाते है, तो आपको अब और निराश होने की जरूरत नहीं है। नई बाइक्स के अलावा देश में सेकंड हैंड बाइक्स का भी बाजार काफी बड़ा है। बस सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। TOP 6 सस्ती बाइक, जानें कीमत और खासियत ये भी पढ़ें
अगर बाइक खरीदते टाइम कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो भविष्य में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। नई बाइक खरीदना जितना आसान है उतना ही मुश्किल होता है एक पुरानी/सेकंडहैंड बाइक को खरीदना, क्योंकि अक्सर लोक ठगी का शिकार हो जाते हैं, अच्छी बाइक बताकर लोगों को खराब बाइक पकड़ा दी जाती है जिससे सस्ते के चक्कर में सौदा महंगा साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपको एक पुरानी बाइक खरीदने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं एक पुरानी बाइक खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।
सेकंड हैंड बाइक हो या नई खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी होता है। ये जानकरी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। सबसे पहले अपना बजट बना लें कि आपको कितने तक बाइक खरीदना है। उसके बाद किस तरह की बाइक लेना आप पसंद करते हैं। सेकेंड हैंड बाइक को यूज्ड-बाइक ब्रोकर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या फिर मोटरसाइकिल मालिक से डायरेक्ट खरीदा जा सकता है। तीन जगह बाइक रेट्स कम्पेयर कर लें। उसके बाद सबसे जरूरी बात है बाइक के पार्ट्स, तो पहले पार्ट्स की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। वहीं बाइक को खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। बाइक के टायर अवश्य चेक करें कि उसमें कितने पुराने टायर हैं।
आपने जो भी सेकंड हैंड बाइक अपने पसंद की है, उसकी फाइनल डील करने से पहले बाइक की सर्विस हिस्ट्री देखें, इससे आपको इस बात का पता चल जायेगा कि बाइक की सर्विस कब और कितनी बार हुई है। सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया है या नहीं। इसके अलावा गाड़ी की आरसी ठीक से चेक करें।
गाड़ी के पेपर और रजिस्ट्रेशन को को ट्रांसफर कराएं। सेकंड हैंड बाइक खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें कि जो बाइक आपको बेची जा रही है, उसका इंश्योरेंस कराया गया है या नहीं। इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें। ध्यान रहे कि बाइक बेचने की तारीख तक उस बाइक का रोड टैक्स चुका दिया गया है या नहीं।
जब भी कोई सेकंड हैंड बाइक फाइनल करने जाएं तो एक बार किसी जानकार मैकेनिक को भी जरूर साथ लेकर जाएं, क्योंकि मैकेनिक, बाइक को देखकर और उसे स्टार्ट करके आपको बता देगा कि यह खरीदने लायक है या नहीं। वहीं जिस बाइक को आप खरीदने जा रहे हैं उसकी ठीक से टेस्ट राइड की करके देखें, बिना ड्राइव किये सौदा फाइनल न करें। बाइक चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है।
बाइक को खरीदते वक्त बाइक मालिक से उसकी एनओसी जरूर ले लें। इसके साथ ही ध्यान रखे कि बाइक पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर बाइक को लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होगा कि उसने लोन की सारी रकम चुका दी है।
अगर आप सेकेंड हैंड बाइक लेने का मन बना रहे है तो बता दें कि दिल्ली में सेकंड हैंड बाइक की मार्केट करोल बाग, सुभाष नगर, लाजपत नगर और गीता कॉलोनी में हैं। यहां सैकड़ों सेकंड हैंड बाइक हमेशा सेल के लिए खड़ी रहती हैं। यहां आप सेकंड हैंड स्कूटी, सेकंड हैंड स्पोर्ट्स बाइक, सेकंड हैंड बुलेट, पल्सर, हार्ले डेविडसन समेत तमाम ब्रांड की बाइक खरीद सकते हैं। वहीं बात करें मुंबई की तो वसई वेस्ट में आप सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा आप ऑनलाइन Olx, droom.in, bikedekho.com, bike4sale.com और Quickr पर भी सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। इन सभी जगहों पर आपको सस्ते में सेकेंड हैंड बाइक खरीदने का मौका मिलेगा। आप अपने शहर के हिसाब से बाइक का चुनाव कर सकते है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति