नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद से बाजार से गायब हुआ 1000 रुपए का नोट एक फिर चर्चा का विषय बन गया है। नोटबंदी के बाद से सरकार नए नोट जारी कर रही है इसी कड़ी में हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही बाजार में नया 1 रुपए का नोट नजर आने लगेगा। इस बीच एक और खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है कि रिजर्व बैंक जल्द ही 1000 रुपए का नया नोट लेकर आने वाली है। इस खबर के साथ ही 1000 रुपए के नोट की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें भूरे रंग का एक नोट नजर आ रहा है। नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर के अलावा रुपए का चिन्ह भी बना है। साथ ही इसकी सामने और पीछे की तरफ की तस्वीर दी गई है। 100 रुपये का नोट : वार्निश वाले नोट लाने की तैयारी, जाने फायदे ये भी पढ़ें
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आरबीआई 1000 रुपए का नया नोट जारी करने जा रहा है। तो अगर आपने भी ऐसी कोई खबर सुनी है कि जल्द आपके हाथ में 1000 रुपये का नोट होगा तो ये खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (आईबीआई) ने 1000 रुपये का कोई नया नोट जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया पर इस वक्त ऐसी अफवाह फैली हुई है कि 1000 रुपये का नया नोट जारी किया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे झूठा दावा करार दिया है।
जानकारी दें कि पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्विटर पर बताया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही है कि आईबीआई ने 1000 रुपये का नया नोट जारी किया है। उस नोट की तस्वीर भी शेयर की जा रही है। पीआईबी फैक्ट चेक ने जांच में पाया है कि 1000 रुपये के नए नोट को लेकर जो खबर और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है, वह फर्जी है। आरबीआई ने 1000 रुपये के नोट को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।
पीआईबी फैक्ट चेक केंद्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करता है। सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए पीआईबी फैक्ट चेक की मदद ली जा सकती है। पीआईबी फैक्ट चेक को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल URL वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेजा जा सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल किया जा सकता है।
याद दिला दें कि साल 2016 में 8 नवंबर की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसके बाद रात 12 बजे के बाद से 1000 और 500 के नोटों का टेंडर कैंसिल कर दिया गया था। उसके बाद 500 के नए नोट जारी किए गए जबकि 1000 के नोट बंद कर दिए गए। उसकी जगह 2000 के नए नोट जारी किए गए। हालांकि इसके बाद से ही 1000 रूपए के नोटों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई गई हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग