नई दिल्ली: अगर आप चाहते हैं कि आपको वन नेशन वन राशन कार्ड का फायदा मिले। तो आज ही अपना राशन कार्ड बनवालें। बता दें कि राशन कार्ड एक स्वैच्छिक दस्तावेज है। राशन कार्ड वैसे तो एक सरकारी डॉक्युमेंट है, जिसकी मदद से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित दर की दुकानों से गेहूं, चावल आदि को बाजार मूल्य से बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं। लेकिन आपको जानकारी दें कि राशन कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर पहचान प्रमाण या पते के प्रमाण के तौर पर भी होता है। यह नागरिक के वित्तीय स्टेटस को भी दर्शाता है। भारत में राशन कार्ड आईडी प्रूफ या एड्रेस प्रूफ या दोनों के रूप में कई कामों के लिए इस्तेमाल हो सकता है। आइए, जानते हैं कि राशन कार्ड के और क्या-क्या फायदे हैं। राशन कार्ड में ऐसे जोड़े फैमिली मेंबर का नाम, काफी आसान है तरीका ये भी पढ़ें
देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री में मिलेगा अनाज
इस बीच आपको जानकारी दें कि आज यानी 30 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कल्याण अन्न योजना के तहत आगामी नवंबर महीने तक देश के 80 करोड़ लोगों को 90,000 करोड़ रुपये की लागत से फ्री में अनाज देने का ऐलान किया है। गरीबों को सरकार के इस योजना का लाभ वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के जरिए दिया जाएगा। सरकार ने 1 जून से देश में 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना को लागू किया है।
- बैंक अकाउंट खोलने में
- स्कूल-कॉलेज में
- एलपीजी कनेक्शन लेने में
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में
- सरकारी दस्तावेज जैसे निवास स्थान का प्रमाणपत्र बनवाने में
- वोटर आईडी बनवाने में
- सिम कार्ड खरीदने में
- पासपोर्ट बनवाने में
- लाइफ इंश्योरेंस करवाने में
- लैंडलाइन कनेक्शन/ब्रांडबैंड या वाईफाई लगवाने में
- आधार कार्ड बनवाने में या उसकी डिटेल्स के अपडेशन में
- पैन बनवाने में
- सबसे पहले बता दें कि राशन कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- व्यक्ति के पास किसी अन्य राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- जिसके नाम पर राशन कार्ड बन रहा है, उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- 18 साल से कम उम्र के बच्चों का नाम माता-पिता के राशन कार्ड में शामिल किया जाता है।
- एक परिवार में परिवार के मुखिया के नाम पर राशन कार्ड होता है।
- राशन कार्ड में जिन सदस्यों को शामिल किया जा रहा है, उनका परिवार के मुखिया से नजदीकी संबंध होना जरूरी है।
- परिवार के किसी भी सदस्य का उससे पहले से कोई भी राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए।
- राशनकार्ड आवेदन फॉर्म के साथ आवेदक को कुछ दस्तावेज भी साथ में अटैच करने होत हैं।
- आवेदक को वोटर आई कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों की तस्वीर, आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), अपने राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र और इनकम डिटेल्स से जुड़ा दस्तावेज जमा करना होता है।
- अगर आप इस कार्ड में घर के किसी बच्चे का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए घर के मुखिया का राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- इसकी एक फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी होनी चाहिए। इसके अलावा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड भी होना चाहिए।
- अगर घर में शादी के बाद आई बहु का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना है तो इसके लिए आपको महिला का आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र, पति के राशन कार्ड की फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी होना चाहिए।
- इसके अलावा, पहले माता पिता के घर में जो राशन कार्ड था उसमें से नाम हटाने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- सबसे पहले आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की आधिकारिक वेबसाइट- uidai.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद 'Start Now' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी एड्रेस डिटेल- जिला और राज्य भरें।
- उपलब्ध विकल्पों में से 'Ration Card' बेनिफिट टाइप का चयन करें।
- वहां दिए गए विकल्प राशन कार्ड स्कीम को चुनें।
- अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। ओटीपी भरें, इसके बाद स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा होने का एक नोटिफिकेशन नजर आएगा।
- इसे पोस्ट करें, आपका आवेदन वेरिफाइ हो जाएगा और सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक्ड हो जाएगा।
भारत में हर किसी का राशन कार्ड नहीं बन सकता. यह एक निश्चित आयवर्ग के लिए ही होता है, जिसकी सीमा अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होती है। आम तौर पर भारत में गरीबी रेखा के ऊपर (एपीएल), गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) और अन्त्योदय परिवारों के लोगों को अलग-अलग तरह का राशन कार्ड जारी किया जाता है। अंत्योदय योजना के तहत राशन कार्ड बनवाने वाले बेहद गरीबों की श्रेणी में रखे जाते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान