नई दिल्ली। जियो के पास ढेर सारे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग फायदा नहीं ले पाते हैं। इन प्लान में डाटा और टॉक टाइम भरपूर रहता है। अगर आप भी सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो जियो के इन सस्ते प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इन सस्ते प्लान की शुरुआत 129 रुपये से होती है। आइये जानते हैं इन जियो के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में।
जियो का 129 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता प्लान है। इस रिचार्ज प्लान में ऑन-नेट फ्री कॉलिंग, ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट, 300 एसएमसएस और 2जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान जियोसिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप्स की फ्री सुविधा मिलती है। जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलेडिटी 28 दिन की है।
जियो का 149 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। इस रिचार्ज प्लान में रोज 1जीबी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा साथ में ऑन-नेट फ्री कॉलिंग, रोज 100 एसमएमएस और ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 300 मिनट फ्री मिलते हैं। वहीं जियो ऐप्स का निशुल्क ऐक्सेस मिलता है।
जियो का 199 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी रहती है। इस रिचार्ज प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस, फ्री ऑन-नेट कॉलिंग, ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट के अलावा जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिलता है।
जियो के 249 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में रोज 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की ही है।इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में प्लान में ग्राहक को कुल मिलाकर 56जीबी डेटा दिया जाता है। साथ ही इसमें ऑन-नेट फ्री कॉलिंग, ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 1000 मिनट, रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान