नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इसी ऑनलाइन लेनदेन को और ज्यादा बढ़ावा ही दिया है। लेकिन कई बार होता है कि नेट बैंकिंग करने वाले एन वक्त पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो अगर आपका खाता एसबीआई में तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैकिंग की सुविधा देता है। SBI क्रेडिट कार्ड लेने पर दे रहा है 6500 रुपये तक का ई-वाउचर, ऐसे ले सकते हैं फायदा ये भी पढ़ें
जिसके जरिए ग्राहक घर बैठे ही अपने बैंक से जुड़े काम कर सकते है। इस सर्विस में एसबीआई ग्राहक अपने अकाउंट बैलेंस को चेक कर सकते हैं, फंड ट्रांसफर कर सकते हैं, नई चेक बुक के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं और डेबिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सर्विस के अलावा एसबीआई में इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट और आरडी जैसी सुविधा भी मिलती है। लेकिन अगर आप भी अपनी आईडी और पासवर्ड भूल जाते हैं, ऐसे समय में चिंता करने की जरूरत नहीं है, इसे दोबारा पाया जा सकता है। वहीं लॉग इन पासवर्ड को रीसेट किया जा सकता है। तो चलिए हम आपको एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग का यूजरनेम और लॉग इन पासवर्ड दोबारा कैसे पाएं रीसेट कर सकते जानें यहां।
1.www.onlinesbi.com पर जाएं।
2.‘फॉरगॉट यूजरनेम' पर क्लिक करें।
3. अब नए खुले पेज में CIF नंबर डालना होगा। यह बैंक पासबुक/अकाउंट स्टेटमेंट पर उपलब्ध रहता है।
4. देश, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर सबमिट करें।
5. मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को एंटर कर कन्फर्म पर क्लिक करें।
6. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसबीआई नेटबैंकिंग का लॉग इन यूजरनेम आ जाएगा, साथ ही स्क्रीन पर भी शो होगा।
सबसे पहले www.onlinesbi.com पर जाएं।
उसके बाद फॉरगॉट लॉगिन पासवर्ड विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अगले पेज पर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
अब निर्धारित स्पेस में एसबीआई नेटबैंकिंग का अपना यूजरनेम, अकाउंट नंबर, देश, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा डालकर सबमिट करें।
अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को एंटर कर कन्फर्म पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पासवर्ड रीसेट करने के 3 विकल्प आएंगे।
ये तीन विकल्प- एटीएम कार्ड डिटेल्स के जरिए, प्रोफाइल पासवर्ड के जरिए और एटीएम कार्ड व प्रोफाइल पासवर्ड के बिना लॉगिन पासव
एटीएम कार्ड के जरिए
- एटीएम कार्ड के जरिए एसबीआई नेटबैंकिंग का पासवर्ड रीसेट करने के लिए आपको यह विकल्प चुनकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एटीएम/डेबिट कार्ड नंबर, उसकी एक्सपायरी डेट, कार्डधारक का नाम, एटीएम पिन और कैप्चा डालकर प्रोसीड पर क्लिक करें।
- अब जो नया पासवर्ड रखना है, उसे डालें।
- कन्फर्म करने के लिए नया पासवर्ड एक और बार डालना होगा। अब सबमिट करें। इसके बाद पासवर्ड रीसेट हो जाएगा।
- वहीं दूसरा तरीका प्रोफाइल पासवर्ड की मदद से लॉगइन पासवर्ड रीसेट करने के लिए इस विकल्प को चुनकर सबमिट करें।
- अब अपना प्रोफाइल पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
- इसके बाद जो नया पासवर्ड रखना है, उसे डालें।
- कन्फर्म करने के लिए नया पासवर्ड एक और बार डालना होगा।
- अब सबमिट करें, इसके बाद पासवर्ड रीसेट हो जाएगा।
- अगर एटीएम कार्ड व प्रोफाइल पासवर्ड के बिना लॉगइन पासवर्ड रीसेट करना चाहते हैं तो उस विकल्प को चुनते हैं तो पासवर्ड या तो बैंक ब्रांच जाकर रीसेट होगा या फिर पोस्ट के जरिए नया लॉगइन पासवर्ड आपके पास आएगा।
प्रोफाइल पासवर्ड के जरिए
एटीएम कार्ड व प्रोफाइल पासवर्ड के बिना
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान