नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। अब घर बैठे सिर्फ बोलकर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आईसीआईसीआई बैंक ने वॉइस असिस्टेंस बेस्ड बैंकिंग सर्विसेज लॉन्च की हैं। इसके जरिए बैंक ग्राहक वॉइस कमांड देकर बैलेंस चेक, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स समेत सवालों के जवाब भी पा सकेंगे।
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंक ने अपने आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस पावर्ड मल्टी चैनल चैटबोट iPal को अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ इंटीग्रेट किया है। बता दें कि बैंक ने बयान में कहा कि यह नई सुविधा ग्राहकों को कोरोना लॉकडाउन के इस दौर में घर पर ही रहकर अपने बैंक के साथ जुड़ने का एक अन्य तरीका उपलब्ध कराती है। बैंक की वॉइस असिस्टेंटस बेस्ड सर्विस 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेगी। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक वॉट्सऐप चैट बेस्ड सर्विस आईसीआईसीआई स्टैक भी उपलब्ध करा चुका है।
- वॉइस बैंकिंग पेशकश का फायदा लेने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों को Alexa/Google Assistant डाउनलोड करना होगा।
- इन्हें अपने आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से सुरक्षित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रॉसेस के जरिए लिंक करना होगा।
- इसके बाद ग्राहक Alexa/Google Assistant को अपनी क्वेरी बोल सकते हैं, जैसे बैलेंस चेक, क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट या ड्यू अमाउंट, आखिरनी 5 ट्रांजेक्शन आदि। उदाहरण के तौर पर ग्राहक एलेक्सा से कह सकते हैं, "Alexa, what is my account balance?" इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक सूचना को प्राइवेट व सिक्योर तरीके से एसएमएस के जरिए ग्राहक के बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज देगा।
- इसके अलावा ग्राहक बैंक के प्रोडक्ट व सर्विसेज से जुड़ी क्वेरी भी पूछ सकते हैं।
- Alexa/Google Assistant ऐप डाउनलोड करें और आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से लिंक करें।
- Alexa/Google Home app खोलें।
- Alexa में Skills & Games में जाकर फिर Your skills और फिर आईसीआईसीआई Bank iPal में जाएं।
- इसके बाद सेटिंग में जाकर लिंक अकाउंट चुनें।
- Google Home ऐप में Explore in Google Assistant app में जाकर Search for action आईसीआईसीआई बैंक iPal पर और फिर लिंक पर जाएं।
- इसके बाद ग्राहक को chatbot.icicibank.com पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- इसके बाद ग्राहक को बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा और ओटीपी वेरिफाई करना होगा।
- अब एक 6 डिजिट का MPIN सेट करें (यह ट्रांजेक्शन के दौरान वेरिफिकेशन के लिए होगा)
- डेबिट कार्ड ग्रिड ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- सबसे पहले ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक का वेरिफाइड वाट्सऐप प्रोफाइल नंबर 9324953001 को अपने मोबाइल में सेव करना होगा।
- इसके बाद अपने नंबर से इस व्हाट्सएप नंबर पर लिखकर मैसेज करना होगा। आपका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- इसके बाद बैंक इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुविधाओं की जानकारी देना शुरू कर देगा।
- इसके बाद आपको जिस सुविधा के बारे में जानकारी चाहिए उसे टाइप कर मैसेज करना होगा। जैसे , , आदि।
- बैंक की तरफ से आपको तुरंत लिस्ट ऑफ सर्विस भेजी जाएंगी। यहां से आप कीवर्ड को देख कर फिर से मैसेज कर सकते हैं।
- उदाहरण के लिए अगर आपको अपना अकाउंट बैलेंस पता करना है तो आप बैलेंस लिख कर सेंड कर सकते हैं। इसी तरह हिस्ट्री लिख कर सेंड करने से आखिरी के तीन ट्रांजैक्शन की लिस्ट मिल जाएगी।
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट और आउटस्टैंडिंग बैलेंस के लिए आप लिमिट , सीसी लिमिट या सीसी बैलेंस लिख कर सेंड कर सकते हैं।
- कार्ड ब्लॉक कराने के लिए यहां आप लॉस्ट माई कार्ड, ब्लॉक या अनब्लॉक लिख कर सेंड कर सकते हैं।
- इसके अलावा ऑफर्स के लिए ऑफर्स या लोन ऑफर्स जैसे कीवर्ड सेंड कर सकते हैं।
- आईसीआईसीआई व्हाट्सएप बैंकिंग 24/7 काम करेगा।
- अगर आप आईसीआईसीआई कस्टमर नहीं हैं तो भी इस नंबर पर मैसेज करके आप ऑफर्स के बारे में जान सकते हैं।
Alexa/Google Assistant इनेबल्ड डिवाइसेज या मोबाइल ऐप्स पर इन स्टेप्स को फॉलो कर वॉइस बैंकिंग शुरू की जा सकती है
आईसीआईसीआई बैंक रिटेल व बिजनेस कस्टमर्स दोनों को अवरोध रहित बैंकिंग सर्विसेज देने के लिए वॉट्सऐप चैट बेस्ड सर्विस ICICIStack भी उपलब्ध करा चुका है। ICICIStack लगभग 500 सर्विसेज की पेशकश करती है, जो डिजिटल अकाउंट ओपनिंग, लोन सॉल्युशंस, पेमेंट सॉल्युशंस, इन्वेस्टमेंट्स और केयर सॉल्युशंस समेत लगभग सभी बैंकिंग जरूरतों को कवर करती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान