नई दिल्ली: आप सब ने तो बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा लिए होंगे। लेकिन इन सब के बीच आपको बता दें कि एलपीजी गैस कनेक्शन भी आधार कार्ड से लिंक करना है। गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको एलपीजी गैस कनेक्शन आधार से लिंक करना अनिवार्य है। बात करें अगर इंडेन गैस कनेक्शन की तो गैस कनेक्शन और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के बाद ही गैस सब्सिडी की रकम आपके खाते में आने लगेगी। गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करने के पांच तरीके हैं। इन तरीकों के जरिए आप आसानी से बैंक कनेक्शन को आधार से लिंक कर सकते है।
ऑनलाइन माध्यम
ऑफलाइन माध्यम
एसएमएस के जरिये
कस्टमर केयर पर कॉल कर
आईवीआरएस के माध्यम
Advertisement
ऑनलाइन तरीके से गैस कनेक्शन को आधार से करें लिंक
- अपने मोबाइल नंबर को इंडेन गैस कनेक्शन से रजिस्टर करायें।
- इसके बाद आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
- आप वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx
- इसके बाद आप यहां सभी जरूरी जानकारी भरें।
- इसमें आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी, स्कीम का नाम में आईओसीएल भरना है।
- इसके बाद आप इंडेन वितरक का नाम चुनें। फिर आप अपनी ग्राहक संख्या लिखें।
- आधार नंबर डालने से पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखना होगा।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल, ईमेल पर एक ओटीपी आएगा, आपको वन टाइम पासवर्ड डालना होगा।
- फिर आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिये। आपकी लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो गयी है।
- आप इसके लिए बैंक से फॉर्म ले सकते हैं या इंडेन गैस की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सभी ज़रूरी जानकारी भरें।
- कंपनी का नाम की जगह पर आईओसीएल भरें।
- इस फॉर्म को नज़दीकी इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर जमा कर दें।
- आपको फॉर्म के साथ आधार की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी।
- फॉर्म जमा करने पर आपको एक रसीद मिलेगी जिसे आप लिंक स्टेटस/स्तिथि जानने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका मोबाइल नंबर इंडेन गैस डीलर के पास रजिस्टर्ड है या नहीं।
- इंडेन गैस की वेबसाइट पर जाकर अपने इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी प्राप्त करें।
- अब UID के फ़ॉरमेट में एसएमएस लिखें।
- इस एसएमएस को अपने डिस्ट्रीब्यूटर के नंबर पर भेजें।
- इंडेन के ग्राहक एक कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर भी अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा सकते हैं।
- लेकिन इसके लिए आपको गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800 2333 555 पर कॉल करना होगा।
- इसके बाद आप चाहें तो प्रतिनिधि को अपना आधार नंबर बताएं और अपने गैस कनेक्शन से उसे लिंक करा दें।
- आप सबसे पहले इंडेन की वेबसाइट पर जायें।
- आप इसके लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं: http://indane.co.in/sms_ivrs.php
- यहां आपको अपने राज्य और जिले का नाम चुनने के बाद आपको गैस एजेंसी का नाम चुनना होगा।
- इसके बाद आप उनके सामने लिखे नंबर पर फोन करें और उसके हिसाब से सभी प्रक्रिया पूरी करें।
- वहीं आपको आधार कार्ड का नंबर डालने को कहा जायेगा और आपका इंडेन गैस कनेक्शन आधार से लिंक हो जायेगा।
ऑफलाइन तरीके से गैस कनेक्शन को आधार से करें लिंक
एसएमएस के जरिये गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करें
कस्टमर केयर में फोन कर के गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करें
आईवीआरएस के जरिये गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करें
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित