नई दिल्ली, सितंबर 6। अगर कोई एक बार कार खरीद कर उस पर पूरी तरह से आश्रित हो जाता है, तो बिना कार के रहना मुश्कित हो जाता है। वहीं 5 साल से लेकर 7 साल के बाद कार लगभग बेकार हो जाती है। ऐसे में फिर से लोन लेकर खरीदने से लोग बचते हैं। वहीं ऐसे लोग बेकार हो चुकी पुरानी कार को ही किसी तरह ठीक कराके इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे लोग अपनी पुरानी कार से परेशान ता हो चुके होते हैं, लेकिन नई कार खरीदन की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। ऐसी स्थिति न आए, इसके लिए अगर आप प्लान बनाना चाहते हैं, यहां पर पूरी जानकारी दी जा रही है। आप आराम से दूसरी कार बिना किसी लोन को लिए जब चाहे खरीद सकेंगे। अगर आप ऐसी प्लानिंग में रुचि रखते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
आइये जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
आमतौर पर कार 5 साल के बाद दिक्कत देने लगती है, ऐसे में लोग 5 साल के बाद ही इसे बदलना चाहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी कार को बहुत ही संभाल कर चलाते और रखते हैं। ऐसे में यह 7 साल तक भी आराम से चल सकती है। इसलिए यहां पर कार को 5 साल या 7 साल में बदलने की प्लानिंग बताने की कोशिश की जाएगी। वहीं आमतौर पर 5 लाख रुपये तक की कार या 10 लाख रुपये तक की कार के अलावा 15 लाख रुपये तक की कार खरीदने लायक पैसा जुटाने की प्लानिंग बनाने के बारे में जाना जा सकता है।
आइये लेते हैं पूरी जानकारी।
दोबार नई कार खरीदने की प्लानिंग से पहले यह जान लेना ज्यादा जरूरी है कि कार लोन की ब्याज दरें क्या हैं और कार लोन लेने पर किस्त कितना आएगी। आज कल 8 फीसदी के आसपास कार लोन मिल रहा है। अगर 1 लाख रुपये का कार लोन 5 साल के लिए लिया जाए तो हर माह 2000 रुपये की औसतन किस्त (ईएमआई) होगी। वहीं अगर 7 साल के लिए कार लोन लिया जाए तो यह किस्त (ईएमआई) 1,559 रुपये की होगी।
अब कार लोन की ब्याज दर और किस्त का पता चल गया है। ऐसे में अब जानते हैं कैसे दूसरी कार बिना लोन के खरीदें।
आप अगर महंगी कार इस्तेमाल कर रहे हैं, और 5 साल बाद अपनी कार को बदलना चाहते हैं, तो आपको आज से ही केवल 18,000 रुपये महीने की सिप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास 5 साल के बाद करीब 15 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं अगर आप 7 साल के बाद 15 लाख रुपये तक की नई कार लेना चाहते हैं, तो आपको 11,500 रुपये महीने की सिप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास 7 साल के बाद 15 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं अगर 15 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेंगे तो आपको 30,000 रुपये से ज्यादा की किस्त देना होगी। इसके अलावा अगर आप 7 साल के लिए 15 लाख रुपये का लोन लेंगे तो अपको हर माह करीब 23,000 रुपये की किस्त देना होगी। इतनी भारी भरकम किस्त देने से अच्छा है कि समय से प्लानिंग कर ली, जाए और बिना लोन के कार खरीदी जाए।
आइये अब जातने हैं कि 10 लाख रुपये की कार बिना लोन के खरीदने के लिए कितना रुपये का हर माह निवेश करना होगा। वहीं यह निवेश कहां पर करना होगा।
आप अगर महंगी कार इस्तेमाल कर रहे हैं, और 5 साल बाद अपनी कार को बदलना चाहते हैं, तो आपको आज से ही केवल 12,000 रुपये महीने की सिप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास 5 साल के बाद करीब 10 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं अगर आप 7 साल के बाद 10 लाख रुपये तक की नई कार लेना चाहते हैं, तो आपको 8,000 रुपये महीने की सिप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास 7 साल के बाद 10 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं अगर 10 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेंगे तो आपको 20,000 रुपये से ज्यादा की किस्त देना होगी। इसके अलावा अगर आप 7 साल के लिए 15 लाख रुपये का लोन लेंगे तो अपको हर माह करीब 15,500 रुपये की किस्त देना होगी। इतनी भारी भरकम किस्त देने से अच्छा है कि समय से प्लानिंग कर ली, जाए और बिना लोन के कार खरीदी जाए।
आइये अब जातने हैं कि 5 लाख रुपये की कार बिना लोन के खरीदने के लिए कितना रुपये का हर माह निवेश करना होगा। वहीं यह निवेश कहां पर करना होगा।
आप अगर औसत दाम की कार इस्तेमाल कर रहे हैं, और 5 साल बाद अपनी कार को बदलना चाहते हैं, तो आपको आज से ही केवल 6,000 रुपये महीने की सिप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास 5 साल के बाद करीब 5 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं अगर आप 7 साल के बाद 5 लाख रुपये तक की नई कार लेना चाहते हैं, तो आपको 3,800 रुपये महीने की सिप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास 7 साल के बाद 5 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं अगर 5 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेंगे तो आपको 10,000 रुपये से ज्यादा की किस्त देना होगी। इसके अलावा अगर आप 7 साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेंगे तो अपको हर माह करीब 7,500 रुपये की किस्त देना होगी। इतनी भारी भरकम किस्त देने से अच्छा है कि समय से प्लानिंग कर ली, जाए और बिना लोन के कार खरीदी जाए।
आइये अब जातने हैं कि यह निवेश कहां पर करना होगा।
यहां पर निवेश की सलाह देते हुए औसतन 12 फीसदी का रिटर्न साल माना गया है। वहीं अगर टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न देखा जाए तो यह 23 फीसदी तक का रहा है। ऐसे में निवेश करने पर लक्षित अमाउंट पहले भी पाया जा सकता है। आइये जानते हैं टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न क्या रहा है।
एसबीआई स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 23.04 फीसदी का रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 22.99 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एक्सिस स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 22.39 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एक्सिस मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 21.98 फीसदी का रिटर्न दिया है।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 21.73 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कोटक स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 21.57 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एडलवाइस मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 19.15 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 19.08 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 19.01 फीसदी का रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 18.11 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 3 सितंबर 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान