नई दिल्ली: अगर आप भी हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है तो यह खबर जरूर पढ़ें। गैस सिलेंडर बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया है। अब वॉट्सऐप के जरिए भी एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की जा सकती है। वहीं अगर आप इंडियन ऑयल की इंडेन गैस के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
घर बैठे मिन्टों में अब आप वॉट्सऐप के जरिए भी इंडेन एलपीजी सिलिंडर बुक करा सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इसकी सुविधा शुरू कर दी है। यानी अब बिना कहीं जाए और अधिक आसानी से आप रसोई गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं।
ये बात भी सच है कि रसोई गैस सिलेंडर कॉल करके बुकिंग करवाना आपको झंझट का काम लगता है लेकिन हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे जिसके जरिए बिना कॉल किए झटपट आप अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बात की जानकारी देते हैं की गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आपको व्हाट्सएप पर किस नंबर पर मैसेज भेजना है, साथ ही क्या है तरीका ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए गैस कंपनियां व्हाट्सएप के जरिए एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने की सुविधा दे रही हैं। इंडेन ऑयल कॉरपोरेशन ने कुछ समय पहले इंडेन गैस बुकिंग के लिए इस सुविधा को शुरू किया है।
1) गैस बुकिंग के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में 7588888824 नंबर को सेव करें।
2) नंबर सेव करने के बाद वॉट्सऐप एप खोलें, इसके बाद सेव किए नंबर को ओपन करें।
3) चैट बॉक्स ओपन होने के बाद गैस बुकिंग के लिए REFILL लिखकर भेजना होगा।
4) अगर आप गैस बुकिंग का स्टेटस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको STATUS# ऑर्डर नंबर लिखकर सेंड करना होगा।
- गैस बुकिंग कराने जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की जो भी रजिस्टर नंबर गैस एजेंसी में हो उसी नंबर के जरिए बुकिंग करानी होगी।
- इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने के बाद गैस सिलेंडर सीधे आपके रजिस्टर पते पर पहुंच जाएगा।
- सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा।
- अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा।
- इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें।
- सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा।
- बार मैन्यू में जाकर ‘Give your feedback online' पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर आईडी, राज्य का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी भर दें।
- इसके बाद ‘Feedback Type' पर क्लिक करें।
- ‘Complaint' विकल्प को चुनकर ‘Next' का बटन क्लिक करें।
- नए इंटरफेस में आपकी बैंक डिटेल्स सामने होंगी। डीटेल्स से पता लगेगा कि सब्सिडी की रकम खाते में आई या नहीं।
अगर आपकी बुकिंग हो गई है और आप उसका स्टेटस जानना चाहते हैं तो यह सुविधा भी वॉट्सऐप सर्विस पर उपलब्ध है। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टाइप करना है STATUS# उसके बाद ऑर्डर नंबर जो बुकिंग करने के ठीक बाद आपको मिलता है। उदाहरण के लिए अगर आपका बुकिंग नंबर 12345 है तो आपको टाइप करना है STATUS#12345 और 7588888824 नंबर पर वॉट्सऐप मैसेज कर देना है। इस बात का ध्यान रखें कि STATUS# और ऑर्डर नंबर के बीच कोई स्पेस नहीं होता है।
अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि नंबर पर मिस्डकॉल देकर बुकिंग की सुविधा पहले से उपलब्ध है। इंडेन यूजर्स के लिए यह नंबर है 9911554411। पूरे देश के इंडेन यूजर्स इस नंबर पर मिस्डकॉल देकर गैस सिलिंडर बुकिंग कर सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित