Pan Card : आज के वक्त में बैंक खाता खोलने से लेकर आदि की जानकारी के लिए भी पैन कार्ड का उपयोग किया जाता है। पैन कार्ड हर किसी नागरिक के लिए बेहद ही उपयोगी होता है। सरकार पैन कार्ड के जरिए आपकी इनकम से लेकर आय-व्‍यय से जुड़े सभी ब्‍योरों पर नजर रखती है।

Advertisement

अधिकतर कामों में पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। चाहे आपका बैंक संबंधी कार्य ो या फिर आपको किसी प्रकार का कोई निवेश करना हो लगभग हर काम के लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही है।

Advertisement

ऐसे में अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है और आपको इसको बनवाना है तो फिर आपको इसको बनवाने के लिए किसी तरह की कोई भागदौड़ करना या फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आज हम आपको पैन कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया बताने जा रहे है तो फि आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

जानिए कैसे करें पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन

इसके लिए आपको टैक्स इंफॉर्मेशन नेटवर्क ऑफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट http://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा।

आपको यह पर नया पैनकार्ड बनवाना है ये लिखना होगा। आपको इस बात का ध्यान देना रखना बेहद जरूरी है कि इसकी कैटेगरी क्या है इंडिविजुअल है या ट्रस्ट का है।

आपको एनएसडीएल की वेबसाइट पर अपनी जरूरी जानकारियों को बेहद ही ध्यान से भरना होगा। इन जानकारियों में अपना नाम, सरनेम, टाइटल और डेट ऑफ बर्थ शामिल है। आपको सभी जानकारियों को बेहद ही ध्यान पूर्वक भरना है ताकि किसी प्रकार की कोई भी गलती न हो।

Advertisement

आपको यह पर अपनी ईमेल आईडी भी लिखनी होगी। इसके साथ ही आपको अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा। आपको इसके बाद एप्लीकेशन सबमिट कर देना है।

अगर आप पैन कार्ड बनवाते है तो फिर आपको इसको बनवाने के लिए सरकारी फीस भी चुकानी होगी। अगर आप नॉर्मल पैन कार्ड बनवाते है तो फिर आपको इसके लिए आपको लगभग 93 रु (बिना जीएसटी) फीस के भरनी होगी। यह चार्ज विदेशी नागरिकों के लिए अलग है।

Advertisement

आप ऑनलाइन मोड में पेमेंट कर सकते है। आप चाहें तो फीस क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड से भी पे कर सकते हैं। आप इसके बाद जरूरी दस्तावेज भी भेजने होंगे। आपक भेजे गए दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जब आपके दस्तावेज वेरिफाई हो जाते हैं तो फिर वेरिफिकेशन के बाद आपको पैन कार्ड इश्यू किया जायेगा।