नई दिल्ली: आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि डेबिट या क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर भी बैंक इंश्योरेंस की सुविधा देते हैं। हां लेकिन इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि कई योजनाओं के साथ इस सर्विस का डबल फायदा उठा सकते हैं। मालूम हो कि इंश्योरेंस के नियमों के मुताबिक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने यूजर्स को फ्री दुर्घटना बीमा देती हैं। लेकिन इसके लिए इन कार्ड का ऑनलाइन इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर इंश्योरेंस का फायदा केवल एक ही कार्ड पर मिलेगा। अगर यूजर्स के पास एक से ज्यादा बैंकों के कार्ड हैं तो उनमें से केवल एक ही कार्ड के बीमा का फायदा उठाया जा सकता है। अलग-अलग कार्ड के लिए अलग-अलग बीमा का दावा नहीं किया जा सकता है। कार्ड पर बीमा कवरेज 30,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक हो सकता है।
जनधन खाताधारकों को फायदा
जनधन खाताधारकों के लिए भी सरकार ने एटीएम कार्ड पर बीमा की सुविधा दी हुई है। जिन लोगों के पास जनधन खाता है और वे रूपे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 30,000 रुपये का बीमा कवरेज दिया जाता है। इसके अलावा जनधन खाताधारकों को सरकार 2 लाख रुपये का बीमा कवरेज अलग से देती है। इस तरह जनधन खाताधारकों को कुल 2.30 लाख रुपये का बीमा कवरेज मिलता है। बता दें कि इस बीमा कवरेज का फायदा उठाने के लिए आपका कार्ड एक्टिव होना चाहिए।
ध्यान देंने योग्य बातें
जानकारी दें कि अगर कार्ड यूजर्स के साथ कोई हादसा होता है और उसका नॉमिनी बीमा कवरेज की राशि लेने के लिए बैंक पर दावा करता है तो बैंक यह देखता है कि पिछले 60 दिन में कार्ड से कोई लेन-देन हुआ है या नहीं। अगर पिछले 60 दिनों से यूजर्स का कार्ड एक्टिव नहीं हैं तो बीमा का दावा रद्द कर दिया जाएगा। यहां यह भी ध्यान रखें कि कार्ड का एटीएम मशीन में इस्तेमाल भी मान्य नहीं होगा। केवल कार्ड से कोई शॉपिंग या पेमेंट के आधार पर भी दावे का भुगतान किया जाएगा। इसलिए अगर आप बैंक से डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेते हैं तो उसका नियमित इस्तेमाल भी करते रहें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान