नई द‍िल्‍ली: यूपीआई ट्रांजैक्शन अगर आप भी करते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। अकसर ऑनलाइन पेमेंट करते समय फ्रॉड की घटनाएं सुनने, पढ़ने को मिलती हैं। ऐसे में आपको हर ट्रांजेक्‍शन के समय सतर्क रहना चाहिये। सरकार भी इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के बारे में लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। बता दें कि यूपीआई को 2016 में एनपीसीआई ने लॉन्च किया था। भारत में यह डिजिटल पेमेंट के अन्य तरीकों की तुलना में तेजी से बढ़ा है। जैसे-जैसे यूपीआई लोकप्रियता हासिल कर रहा है, ग्राहकों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वह खुद को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के उपाय जानें।

Advertisement

{photo-feature}