नई दिल्ली: प्रीपेड ग्राहक के पास अपनी सहूलियत के हिसाब से प्लान चुनने का विकल्प होता है। कंपनियां भी अलग-अलग कीमत रेंज में कई प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं। ताकि अगर आप कम पैसे खर्च करके अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले प्लान से रिचार्ज करना चाह रहे हैं, तो ऐसे पैक भी उपलब्ध हैं। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और वोडाफोन के पास भी अलग-अलग कीमत, बेनिफिट्स और वैलिडिटी वाले कई प्लान्स मौजूद हैं। तो चलिए आपको एयरटेल और वोडाफोन के प्लान के बारें में बताते है। जिसमें ग्राहक अपने जरूरत के हिसाब से किसी भी प्रीपेड प्लान को चुनाव कर सकते हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन : रोज 7 रुपये में मिल रहा 1.5 GB डेटा ये भी पढ़ें
एयरटेल 19 रु प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
एयरटेल का पहला सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन है, बता दें कि यह प्लान 200 एमबी डेटा और ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान के साथ एसएमएस नहीं दिए जाते हैं।
एयरटेल 149 रु प्लान में एयरटेल Xstream एप का एक्सेस
एयरटेल का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ एयरटेल यूज़र को 2जीबी डेटा, ट्रूली अनलिमिटेड कॉल और 300 एसएमएस दिए जाते हैं। अब बात इस प्लान के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की। इस प्लान के साथ विंक म्यूजिक, एयरटेल Xstream एप का एक्सेस और अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हैलो ट्यून की सुविधा मिलती है।
एयरटेल 179 रु प्लान में 2 लाख रु का टर्म लाइफ इंश्योरेंस
एयरटेल के इस प्लान के साथ यूज़र को ट्रूली अनलिमिटेड कॉल, 2जीबी डेटा और 300 एसएमएस के अलावा और भी कई बेनिफिट्स मिलते हैं। बता दें कि इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है। वहीं अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हैलो ट्यून, भारती एक्सा लाइफ की तरफ से 2 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। साथ में एयरटेल एक्सट्रीम ऐप और विंक म्यूजिक का भी एक्सेस दिया जाता है।
एयरटेल 219 रु प्लान में 150 रुपये का कैशबैक
वहीं अगर आप अधिक डेटा वाला प्लान तलाश कर रहे हैं तो बता दें कि एयरटेल के इस प्लान के साथ यूजर को हर दिन 1जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ ट्रूली अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, इस प्लान के साथ कुल 28GB डेटा मिलता है। अन्य बेनिफिट्स। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ Shaw Academy का चार हफ्तों का कोर्स, FASTag खरीदने पर 150 रुपये का कैशबैक, Airtel Xstream App Premium, विंक म्यूजिक, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हैलो ट्यून की सुविधा मिलती है।
एयरटेल 249 रु प्लान में
अगर आप हर दिन 1.5जीबी डेटा वाले प्लान चाहते हैं तो इस एयरटेल का यह प्लान इस सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा हर रोज 100 एसएमएस, ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, इसका मतलब यह प्लान कुल 42जीबी डेटा के साथ आता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें इस एयरटेल प्लान के साथ भी 219 रुपये वाले प्लान के समान ही बेनिफिट्स दिए जाते हैं।
वोडाफोन का 19 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
वोडाफोन के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को 2 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को 200जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
वोडाफोन का 129 रुपये में जी5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन
वोडाफोन आइडिया के 129 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
वोडाफोन का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
आपको इस बाज की भी जानकारी दें कि यह प्लान काफी हद तक 129 रुपये वाले प्लान जैसा ही है, हालांकि इसमें वैलिडिटी 28 दिन की है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2जीबी डेटा और 300 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
वोडाफोन का 199 रुपये के प्लान में ज्यादा डेटा
199 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 21 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान उन लोगों के लिए है जो थोड़ा ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा हर रोज 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
वोडाफोन के 269 रुपये प्रीपेड प्लान 6 जीबी डेटा और 600 एसएमएस
यह प्लान उन लोगों के लिए है जो ज्यादा दिन की वैलिडिटी चाहते हैं। 269 रुपये में ग्राहकों को 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 6 जीबी डेटा और 600 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
रिलायंस जियो का सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान 98 रुपये का है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस और जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए इस पैक के साथ आपको 10 रुपये के टॉप-अप वाउचर से रिचार्ज करना पड़ेगा। जिसके बाद 124 आईयूसी मिनट मिलेंगे। जियो के दूसरे सबसे सस्ते अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान की बात करें, तो यह 129 रुपये का है। इसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी, 2 जीबी डेटा, जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 मिनट, 300 एसएमएस और जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित