नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। अगर आप भी जियो यूजर हैं और ऐसे जियो प्लान की तलाश में है जो लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी और ज्यादा डेटा के साथ आता हो तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो का ये नया प्लान आपकी लंबी वैधता के साथ ज्यादा डेटा भी मुहैया कराएगा। रिलायंस जियो के इस प्लान की कीमत 4,999 रुपये है। इसमें यूजर्स को 360 दिन की वैधता के साथ 350 जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं, इससे पहले जियो ने 2,121 रुपये का एक और लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किया था जिसकी वैधता 336 दिन की है और इस प्लान में कुछ मिलाकर 504 जीबी डाटा दिया जा रहा है। लेकिन अब जियो के इन दोनों प्लान्स में से आपके लिए कौन-सा प्रीपेड-प्लान बेहतर इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन : 100 रुपये से कम के बेस्ट प्लान, मिलेगा डेटा और फ्री कॉलिंग ये भी पढ़ें
प्लान 4,999 रुपये का प्लान यूजर्स को 360 दिन की वैधता के साथ मिलता है। जबकि 2,121 रुपये का प्लान यूजर्स को 336 दिन की वैधता के साथ मिलता है। दोनों की वैधता में 24 दिन का ही अंतर है। यूजर्स को 4,999 रुपये के प्लान में 24 दिन की ज्यादा वैधता मिल रही है। कीमत की बात करें तो इसका अंतर तो साफ देखा जा सकता है। दोनों प्लान्स की कीमतों में 2,878 रुपये का अंतर है। बता दें कि 4,999 रुपये के प्लान में यूजर्स को 360 दिन के लिए 350 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें कोई भी एफयूपी लिमिट नहीं है। यूजर्स एक दिन में जितना चाहें उतना डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, 2,121 रुपये के प्लान में यूजर्स को 336 दिन तक 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। ऐसे में कुल मिलाकर इस प्लान में 504 जीबी डाटा दिया जा रहा है। दोनों ही प्लान में डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है।
4,999 रुपये के प्लान में यूजर्स को जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12,000 मिनट दिए जा रहे हैं। ठीक इसी तरह 2,121 रुपये के प्लान में भी यूजर्स को जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12,000 मिनट दिए जा रहे हैं। बात करें एसएमएस और ऐप्स सब्सक्रिप्शन की तो 4,999 रुपये के प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। वहीं, 2,121 रुपये के प्लान में भी यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
दोनों प्लान्स की तुलना की जाए तो 2,121 रुपये का प्लान बेहतर विकल्प कहा जा सकता है। एक तो इसकी कीमत भी 4,999 रुपये से काफी कम है। वहीं, दोनों प्लान्स में दिए जा रहे बेनिफिट्स भी एक जैसे हैं। 4,999 रुपये के प्लान में केवल 24 दिन की वैधता ही ज्यादा है। डाटा की बात करें तो 1.5 जीबी डाटा एक औसत यूजर के लिए सही रहता है। ऐसे में एक जैसे बेनिफिट्स के लिए 2,878 रुपये अतिरिक्त देना कितना सही है यह फैसला आप खुद कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान