नई द‍िल्‍ली: कोरोना वायरस के कारण अभी भी लोग घर में ही रह रहे है। घर से ही ऑफिस का भी काम कर रहे हैं, ऐसे में वर्क फ्रॉम होम और एंटरटेनमेंट के लिए इंटरनेट की खपत कोव‍िड-19 लॉकडाउन में काफी बढ़ गई है। घरों से ही काम करने के चलते अब ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ रही है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने बहुत सारे ऐसे प्रीपेड प्लान उतारे हैं जो उन लोगों के लिए है जिनकी डेटा खपत ज्यादा है।

Advertisement

बता दें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। जियो के 2,599 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। कंपनी के पास पहले से भी कई ऐसे प्लान हैं जो 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। आज हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे। जियो के पास फिलहाल 740 जीबी तक डेटा वाले प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। तो चल‍िए आज आपको बताते है ज‍ियो के 5 बेस्ट लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान ज‍िसमे भरपूर डाटा म‍िलेगा।

Advertisement

5 बेस्ट लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान, म‍िलेगा ज्यादा डेटा

999 रुपये वाला जियो प्लान
जियो के 999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इस पैक में 3 जीबी डेटा हर दिन यानी कुल 252 जीबी डेटा मिलता है। तय डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 केबीपीएस रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 3000 मिनट्स इस पैक में मिलते हैं। इसके अलावा 100 एसएमएस भी हर दिन मुफ्त हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक में ग्राहकों को मिलता है।

जियो का 2,599 रुपये वाला पैक
ज‍ियो के 2599 रुपये वाला यह जियो का लेटेस्ट रिचार्ज प्लान है जो 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस पैक में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 10 जीबी अतिरिक्त डेटा भी इस पैक में मिलता है। इस तरह इस पैक में कुल 740 GB डेटा कंपनी ऑफर कर रही है। हर दिन मिलने वाले डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। जियो-टू-जियो अनलिमिटेड और जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 12000 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक में मिलता है। बता दें कि रिलायंस जियो के इस रिचार्ज प्लान के साथ 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।

जियो का 2,399 रुपये वाला पैक
जियो के इस रिचार्ज पैक का दाम 2,399 रुपये है और यह 365 दिन यानी एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो के इस रिचार्ज पैक में 2 जीबी डेटा हर दिन यानी कुल 730 जीबी डेटा मिलता है। हर दिन की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। कॉलिंग के लिए जियो-टू-जियो अनलिमिटेड और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट दिए जाते हैं। ग्राहक 100 एसएमएस हर दिन मुफ्त भेज सकते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक में फ्री मिलता है।

जियो का 2,121 रुपये पैक
जियो के 2,121 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी 336 दिन है। इस पैक में 1.5 जीबी डेटा हर दिन यानी कुल 504 जीबी डेटा मिलता है। हर दिन मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12 हजार मिनट मिलते हैं। इसके साथ ही जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी इस पैक मे मिलता है।

जियो का 4,999 रुपये वाला पैक
इसके साथ ही जियो के 4,999 रुपये वालले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 360 दिन है। इस पैक में कुल 350 जीबी डेटा मिलता है। हाई-स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि दूसरे नेटवर्क पर 12 हजार मिनट कॉलिंग के लिए मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेज सकते हैं। बाकी रिचार्ज पैक की तरह ही जियो के इस प्लान में भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ग्राहक पा सकते हैं।

जियो ग्राहक ऐसे करें फ्रॉड कॉल और एसएमएस को ब्लॉक
  • रिलायंस जियो ग्राहक ऐसे करें कॉल्‍स और एसएमएस ब्लॉक
  • ज‍ियो ग्राहक सबसे पहले अपने फोन में My Jio ऐप इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप में लॉगइन करें।
  • अब लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए आइकन पर टैप करें।
  • सेटिंग्स को चेक करें।
  • यहां दिए गए डीएनडी ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपको कंपनी से मेसेज रिसीव होगा। मेसेज मिलने के सात दिन के अंदर आपके जियो नंबर पर डीएनडी सर्विस ऐक्टिवेट हो जाएगी।
  • जियो ग्राहक घर बैठे ऐसे मंगाए सिम कार्ड
    • रिलायंस जियो की वेबसाइट https://www.jio.com/ पर जाएं और SIM Home delivery ऑप्शन को चुनें।
    • यहां अपना नाम, वर्तमान मोबाइल नंबर डालें और Generate ओटीपी पर टैप करें।
    • उसके बाद ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि नया सिम लेना चाहते हैं या पुराने नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं।
    • कोई एक ऑप्शन चुनें।
    • अब पोस्टपेड और प्रीपेड में से किसी एक सिम का विकल्प चुनें। और कोई प्लान चुन लें।फिर अपना पता डालें और डिलिवरी स्लॉट तय कर लें।
    • बता दें कि तय समय पर जियो कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा।
    • चुने गए प्लान की कीमत देकर आप सिम पा सकते हैं। होम डिलिवरी का कोई चार्ज नहीं होगा।