नयी दिल्ली। जिस तरह से डेटा इस्तेमाल के चलते स्मार्टफोन की उपयोगिता बढ़ी है उसी लिहाज से फोन को चार्ज करना लोगों के लिए बहुत जरूरी होता जा रहा है। अब लोग अपने स्मार्टफोन को बहुत जल्दी जल्दी चार्ज करने को मजबूर हैं। फोन का इस्तेमाल बढ़ना और उसके बार बार जल्दी जल्दी चार्ज होने का असर स्मार्टफोन की बैटरी पर पड़ता है। इससे आपके फोन की बैटरी बहुत आसानी से गर्म होना शुरू हो सकती है, जिससे ब्लास्ट का खतरा बहुत बढ़ जाता है। अगर आपका फोन भी गर्म होता है तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका आपको खास ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले तो चार्ज में लगाने से फोन की सारी ऐप को बंद कर देना चाहिए। क्योंकि बैकग्राउंड में अधिक ऐप खुले होने की वजह से फोन गर्म होना लगता है। अपने बैकग्राउंड को समय समय पर बंद करना और भी बेहतर है।
बता दें कि गुरुग्राम की एक घटना सामने आयी है, जिसमें फोन ब्लास्ट हो गया था। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम के एक ग्राहक ने पिछले साल दिसंबर में Xiaomi Redmi Note 7 Pro खरीदा था। मगर अब उसकी बैटरी ग्राहक की जेब में गर्म होकर ब्लास्ट हो गई। ग्राहक को और तगड़ा झटका तब लगा जब वो फोन सर्विस सेंटर लेकर पहुँचा तो उससे फोन की आधी रकम मांगी गई। इतना ही नहीं वहां ग्राहक को ही ब्लास्ट का जिम्मेदार बताया गया। ग्राहक के अनुसार जेब में से फोन निकालने के केवल 5 सेकेंड के अंदर ही स्मार्टफोन में ब्लास्ट हो गया।
स्मार्टफोन गर्म होने के कई कारण हैं। जरूरत उन कारणों से बचने की है। सबसे पहले तो आप ध्यान रखें कि अपने स्मार्टफोन के साथ जो चार्जर आया है केवल उसी से अपना फोन चार्ज करें। गौरतलब है कि अगर आप किसी दूसरे चार्जर से अपना मोबाइल चार्ज कर रहे हैं तो चार्जिंग के दौरान फोन गर्म हो सकता है। इसकी वजह है कि स्मार्टफोन की बैटरी को जितनी पावर की जरूरत होती है वो उसे नहीं मिल पाती है। इससे फोन की बैटरी गर्म होने लगती है। इसीलिए फोन और चार्जर की बैटरी क्षमता के बारे में जानकारी दी जाती है।
- स्मार्टफोन को चार्ज करते समय ध्यान रखें कि वो 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज न हो
- ज्यादा चार्ज होने पर फोन ओवरहीट कर सकता है
- ओवर हीटिंग से बचने के लिए 80 फीसदी तक ही चार्ज करें
- रात में फोन चार्ज पर लगा कर कभी न सोयें
- पूरी रात चार्ज होने पर बैटरी पर असर पड़ता है, जिससे ब्लास्ट की संभावना बढ़ेगी
- किसी भी तरह का तरल या मॉइस्चर फोन में न जाने दें
- तरल के फोन में जाने से शॉट-सर्किट हो सकता है
यह भी पढ़ें - ये हैं बेहद कम कीमत वाले 6 दमदार स्मार्टफोन, जानिये फीचर
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान