नई दिल्ली, अप्रैल 17। केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों द्वारा बेटियों के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी फायदा होता है। कोई भी आराम से अपनी बेटी की शादी और पढ़ाई का खर्च उठा सकता है। इसी तरह की एक खास योजना उत्तर प्रदेश सरकार चला रही है। इस योजना के तहत बेटी की शादी के शगुन पर 1 लाख रु की मदद दी जाती है। जानते हैं इस योजना की डिटेल।
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोक कल्याण संकल्प पत्र में लोगों से किए गए वादे को जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी पत्र के अनुसार मजदूरों की बेटियों की शादी में अब प्रदेश की योगी सरकार एक लाख रुपये का शगुन देगी। सामूहिक विवाहों में होने वाली शादियों में यह राशि इससे भी अधिक होगी। ये पैसा मजदूरों की बेटियों की शादी में मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के श्रम विभाग के तहत संचालित भवन एवं निर्माण श्रमिक बोर्ड में 1.43 करोड़ श्रमिक परिवार पंजीकृत हैं। इस योजना का लाभ इन सभी श्रमिकों को मिलेगा। बता दें कि श्रम विभाग ने इसे अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। यानी सरकार बनने के पहले दिनों में इस पर काम होना है, जो कि शुरू कर दिया गया है।
श्रम विभाग अब तक बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों की बेटियों को कन्या विवाह सहायता योजना के तहत दो तरह से अनुदान देता रहा है। सिंगल विवाह के मामले में 55,000 रु का अनुदान दिया जाता है। जबकि सामूहिक विवाह में शादी करने पर यह राशि 65 हजार रुपये हो जाती है। सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए दूल्हा-दुल्हन की पोशाक के लिए 10,000 रुपये दिए जाते हैं। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए 7,000 रुपये अलग से दिए जाते हैं। इस तरह अब तक सामूहिक विवाह में होने वाली हर शादी पर सरकार की तरफ से 82 हजार रुपये की मदद दी जाती है।
जैसा कि हमने बताया कि अभी तक अधिकतम राशि 82 हजार रु थी, मगर अब इस राशि को बढ़ा कर 1 लाख रु कर दिया गया है। योगी सरकार का यह चुनावी वादे था। इसके मुताबिक अब इस शगुन राशि को मजदूरों की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रु किया जाएगा। ये राशि एक लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे बोर्ड के सामने रखा जाएगा।
सरकार की तरफ से जो प्रस्ताव रखा गया है उसके तहत अब सिंगल विवाह की राशि भी 55 हजार रु से बढ़ कर एक लाख रुपये तक की जाएगी। जबकि सामूहिक विवाह में एक लाख रुपये के अलावा पोशाक के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सात हजार रुपये अलग से हो सकते हैं। ऐसे में यह राशि 01 लाख 17 हजार रुपए हो जाएगी। इससे मजदूरों को बेटी की शादी आराम से करने की सुविधा मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान