नयी दिल्ली। जॉइंट बैंक अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता है जिसे दो या अधिक लोग या फर्म्स द्वारा खोला जाता है। जॉइंट अकाउंट आमतौर पर करीबी रिश्तेदारों (जैसे पति और पत्नी) या बिजनेस पार्टनर द्वारा खोला जाता है। लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में भी लोग ये अकाउंट खुलवाते हैं। जैसे किसी क्लब समिति के मेम्बर जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। आम तौर पर जॉइंट अकाउंट में कोई भी व्यक्ति पैसा जमा कर सकता है, लेकिन ऐसा खाता खोलते समय संयुक्त खाताधारकों को ये तय करना होता है कि अकाउंट से पैसा कैसे निकाला जाएगा। जॉइंट अकाउंट में अकसर ऐसा भी हो सकता है कि एक खाताधारक दूसरे का नाम डिलीट/हटवाना चाहता हो। अगर आप अपने किसी जॉइंट अकाउंट से अपने साथी का नाम हटवाना चाहते हैं तो इसका प्रोसेस काफी आसान है। आइये जानते हैं इसका तरीका।
जॉइंट अकाउंट से किसी एक साथी खाताधारक को हटाने के लिए एक फार्म बैंक शाखा से लिया जा सकता है या आप इसे बैंक की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरना होगा और बाकी खाताधारकों के साथ-साथ आपको उस खाताधारक के भी हस्ताक्षर फॉर्म करवाने होंगेस जिसका नाम आप जॉइंट अकाउंट से हटवाना चाहते हैं।
देनी होती है ये जानकारी
अकाउंट नंबर और खाते का प्रकार (Type of Account) और उस खाताधारक का नाम जिसका नाम हटाना है इन सब बातों की जानकारी आपको फॉर्म में भरना जरूरी है। यदि खाताधारक जिसका नाम हटाया जाना है वह नाबालिग है तो इस कंडीशन में अभिभावक का नाम भी उल्लेख किया जाना चाहिए।
आप अकाउंट के ऑपरेशन के मोड को भी बदलवा सकते हैं। जैसे कि आप चाहें तो खाते को जॉइंटली, बचा हुआ या शेष (Surviror) या सिंगल में बदल सकते हैं। आप चाहें तो खाते को पहले वाले मोड में बरकरार रख सकते हैं।
डेबिट और एटीएम कार्ड
खाताधारकों को वे डेबिट / एटीएम कार्ड वापस करना होगा जो उस खाताधारक को जारी किया गया है जिसका नाम हटाया जा रहा है। या फिर खाताधारकों को ये घोषित करना होगा कि उन्होंने उस डेबिट या एटीएम कार्ड को नष्ट कर दिया है।
आप नए नामों के साथ एक नई चेक बुक जारी करने के लिए आवेदन भी उसी एप्लिकेशन में कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि आपको बिना इस्तेमाल हुए चेक बैंक ब्रांच को लौटाने होंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- पहले या प्राइमरी खाता धारक का नाम हटाया नहीं जा सकता
- यदि खाताधारक, जिसका नाम हटाया जा रहा है, का नंबर पिन, ओटीपी नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर है, तो उसे बैंक के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा
जॉइंट अकाउंट खोलते समय खाताधारकों को यह तय करना जरूरी होता है कि खाता कौन और कैसे संचालित किया जाएगा। जो खाताधारक आपस में तय करें वही बैंक को भी बताना होगा। खाताधारकों को खाते पर हस्ताक्षर करने वाला तय करना होगा। उदाहरण के लिए पैसे निकालने के लिए किसी भी खाताधारक के साइन चल जाएंगे या सभी खाताधारकों को साइन करने होंगे या किसी दो खाताधारकों को साइन करने होंगे या फिर किसी विशेष व्यक्ति को साइन करने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान