नयी दिल्ली। कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने के लिए लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन के कारण सभी टेलीकॉम आउटलेट बंद हो गए हैं। ऐसे में ऑफलाइन माध्यमों से मोबाइल रिचार्ज करना संभव नहीं है। इसी बीच रिलायंस जियो आपका मोबाइल नंबर रिचार्ज करने का एक नया तरीका लेकर आई है। दूरसंचार कंपनी ने चुनिंदा बैंकों के एटीएम में रिचार्ज सुविधा शुरू की है। आप इन बैंकों के एटीएम में जाकर आराम से अपना मोबाइल से रिचार्ज कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं पूरा प्रोसेस।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- एक्सिस बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- एचडीएफसी बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- सिटी बैंक
- डीसीबी बैंक
- एयूएफ बैंक
- स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक
- मशीन में एटीएम कार्ड डालें।
- मेनू से "रिचार्ज" विकल्प चुनें।
- वे मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं।
- एटीएम पिन डाले।
- रिचार्ज राशि दर्ज करें।
- पुष्टि करने के लिए "Enter" दबाएँ।
इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर एक पुष्टिकरण संदेश दिखाया जाएगा। रिचार्ज की पुष्टि करने वाले जियो फोन नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज भी मिलेगा। संबंधित रिचार्ज राशि आपके बैंक खाते से काट ली जाएगी।
जियो के नये 2121 रुपये वाले एक खास प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें जियो से जियो और लैंडलाइन पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए प्लान में 12000 मुफ्त सीमित मिनट दिये गये हैं। 2121 रु के प्लान में आपको 336 दिनों तक रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो न्यूज जैसी ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। आप इस प्लान को जियो के अलावा गूगलपे और पेटीएम से भी रिचार्ज कर सकते हैं।
जियो का 336 दिनों का एक सस्ता प्लान भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1299 रुपये है। मगर इस प्लान में रोज डेटा के बजाय 336 दिनों के लिए कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस के बजाय एक साथ टोटल 3600 एसएमएस मिलते हैं। वहीं जियो से जियो के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको 12000 मुफ्ट मिनट मिलेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान