नई द‍िल्‍ली: टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2019 में अपने टैरिफ को महंगा कर दिया था। इसके बाद यूजर्स को नंबर रिचार्ज कराने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में हर कंपनी अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर कर रही है। बात करें रिलायंस जियो की तो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए प्लान्स लेकर आ रही है। जियो अपने ग्राहकों की सहुलियत के हिसाब से कई बेहतरीन प्लान ऑफर करता है। कंपनी के प्लान में छोटे से लेकर बड़े रिचार्ज शामिल है, जिसका इस्तेमाल ग्राहक अपनी ज़रूरत के हिसाब से कर सकते हैं। बात करें कंपनी के 200 रुपये के कम के प्लान की तो इसमें ग्राहकों को कई फायदे दिए जा रहे हैं। तो चल‍िए जानते हैं 199 रुपये वाले प्लान की पूरी डिटेल के बारे में जियो, एयरटेल और वोडाफोन : 20 रुपये से कम में दे रहे डाटा और कॉलिंग ये भी पढ़ें

Advertisement

इस प्‍लान में म‍िलेगा कुल 42 जीबी डेटा

आपको जानकारी दें कि जियो के 199 के इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इंटरनेट डेटा के तौर पर इसमें ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है, और 28 दिन के हिसाब से इसमें कुल 42 जीबी डेटा का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा 199 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है।

199 रुपये के प्लान में म‍िलेगी ये सुविधा

आपको जानकारी दें कि इस कॉल के लिए इस प्लान में ग्राहकों को जियो टू जियो फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। बाकी नेटवर्क के लिए उन्हें 1000 मिनट दिए जा रहे हैं। वहीं इसके अलावा इस प्लान में भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐप्स में जियो सावन, जियो सिनेमा जैसी ऐप्स मौजूद हैं, जहां से हज़ारों फिल्में और गानों का आनंद लिया जा सकता है।

जल्‍द चार धाम मंदिरों के दर्शन कराएगा Jio