नई दिल्ली: कोरोनावायरस के चलते लोगों की डेटा खपत काफी बढ़ गई है। जी हां कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते जब इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है और कई यूजर्स वर्क फ्रॉम होम भी कर रहे हैं, डेटा प्लान्स की जरूरत भी बढ़ी है। रिलायंस जियो अपने सस्ते डेटा के कारण देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बनी है। कंपनी दावा करती है कि जियो के प्लान विरोधी कंपनियों से 20 फीसदी तक सस्ते हैं। जियो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले ढेरों प्लान ऑफर करती है। रिलायंस जियो ऐसा टेलिकॉम ऑपरेटर है, जिसकी ओर से सबसे अफॉर्डेबल डेटा प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। लेकिन जियो दूसरे नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा इन प्लान्स के साथ नहीं देता। नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 6 पैसे प्रति मिनट आईयूसी चार्ज देना होता है, जिसके लिए कंपनी लिमिटेड कॉलिंग मिनट्स ऑफर कर रही है। तो चलिए जियो के प्लान्स की अपडेटेड लिस्ट के बारे में आपको बताते है।
129 रुपये वाला प्लान
जियो का यह सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। 129 रुपये वाले इस प्लान में 28 दिन के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और 300 एसएमएस भी मिलते हैं।
149 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में रोज 1 जीबी डेटा ऑफर करने वाले इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है, इस तरह इसमें कुल 24 जीबी डेटा मिल जाता है। प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं। साथ ही जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।
199 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें कुल 42 जीबी डेटा मिल जाता है। इसमें भी जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं। साथ ही जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
249 रुपये वाला प्लान
रोज 2 जीबी डेटा वाले प्लान की 28 दिन की वैलिडिटी के दौरान ग्राहक 56 जीबी डेटा का मजा ले सकते हैं। इस प्लान में भी जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, जबकि अन्य नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं। साथ ही जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।
329 रुपये वाला प्लान
कंपनी के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। प्लान में कुल 6 जीबी डेटा इस पीरियड के लिए दिया जाता है और 1000 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है। अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट दिए जाते हैं और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
349 रुपये वाला प्लान
हैवी डेटा यूजर्स के लिए आए इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। कॉलिंग की बात करें तो अन्य प्लान की तरह इसमें भी जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।
399 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा के अलावा 100 एसएमएस भी मिलते हैं। जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है, जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
444 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान 444 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। इस पैक में भी 2 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल और नॉन-जियो नेटवर्क पर 1000 मिनट FUP मिलते हैं। इस पैक में 100 एसएमएस हर दिन मिलते है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
555 रुपये वाला प्लान
जियो के 555 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। हर दिन 1.5 जीबी डेटा के अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है, जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट मिलती हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
599 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह रोज 2 जीबी डेटा वाला प्लान है, इस तरह ग्राहकों को कुल 168 जीबी डेटा मिल जाता है। जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। अन्य किसी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट्स मिल जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और 100 एसएमएस रोज मिलते हैं।
999 रुपये वाला प्लान
कंपनी इस प्लान में 3 जीबी डेटा हर दिन देती है। इस पैक की वैलिडिटी 84 दिन है। यानी इस प्लान में कुल 252 जीबी डेटा मिलता है। बात करें वॉइस कॉल की तो जियो टू जियो अनलिमिटेड जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट मिलते हैं। जियो ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।
1299 रुपये वाला प्लान
जियो के 1299 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है, जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और 3600 एसएमएस मिल जाते हैं।
2121 रुपये वाला प्लान
लॉन्ग टर्म वाले प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह हर दिन 1.5जीबी डेटा वाला प्लान है और यूजर्स को कुल 504जीबी डेटा मिल जाता है। जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है। वहीं, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
2399 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है और हर रोज 2जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
4999 रुपये वाला प्लान
जियो के 4999 रु प्लान में 360 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में बिना किसी डेली डेटा लिमिट के 350 जीबी डेटा मिलता है। जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान