नई दिल्ली: रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। रिलायंस जियो ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जियोमीट एप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर के साथ ही डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया गया है।
इस वीडियो कॉल ऐप की खासियत है कि इसकी क्वालिटी एचडी होगी और एक साथ 100 लोग वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल कर सकते हैं। जियोमीट अगले एक महीने तक यूजर्स के फोन में बीटा वर्जन पर चलेगा। आज इसे एंड्रॉयड और एपल दोनों के लिए लॉन्च किया गया है।
- आज इसे एंड्रॉयड और एपल दोनों के लिए लॉन्च किया गया है।
- इस ऐप पर एकसाथ 100 लोग कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
- इसमें कॉल शुरू करने के लिए किसी कोड या इनवाइट्स की जरूरत नहीं है। जो लोग डेस्कटॉप से इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें जियोमीट के इनवाइट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
- इस ऐप में कुछ दूसरे फीचर भी हैं। जैसे आप अपनी मीटिंग को शिड्यूल कर सकते हैं, एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।
- इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल गूगल क्रोम और मॉजिला फायरफॉक्स पर भी कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना है। यह ऐप बिल्कुल फ्री है।
- मोबाइल पर यह ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या आईफोन के ऐप स्टोर पर जाइए। वहां जियोमीट ऐप सर्च करके उसे डाउनलोड कीजिए।
- अगर आप डेस्कटॉप पर इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://jiomeetpro.jio.com/home#download इस लिंक पर आपको ऐप डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
- जियो प्लेटफॉर्म्स ने 30 अप्रैल को ऐलान किया था कि वह वीडियो कॉलिंग सर्विस शुरू करेगी।
- इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप की लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है जब कोरोनावायरस की वजह से ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।
- इस ऐप के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स की टक्कर Zoom, Google Meet, WebEx जैसे ऐप से होगी।
रिलायंस ने जियो मीट ऐप को गूगल मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और जूम की टक्कर में लॉन्च किया है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट पंकज पवार ने कहा कि जियो मीट कई खास सर्विस वाला प्लैटफॉर्म है। यह किसी भी डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसकी एक और खास बात है कि यह किसी आम विडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप की तरह कोलैबोरेशन को लिमिट नहीं करता।
जियो ने हाल में कहा था कि उसका eHealth प्लैटफॉर्म मीट ऐप के साथ इंटिग्रेटेड है। इसके जरिए यूजर वर्चुअली डॉक्टर्स से कनेक्ट हो सकते हैं और दवाई की पर्ची ले सकते हैं। इसके साथ ही इससे ऑनलाइन लैब टेस्ट और दवाईयां भी ऑर्डर की जा सकती हैं। ऐप में डॉक्टर्स के लिए डिजिटल वेटिंग रूम भी उपलब्ध है। इसमें दिए गए eEducation प्लैटफॉर्म की सहायता से स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए वर्चुअल क्लासरूम को क्रिएट किया जा सकता है। इसमें सेशन को रिकॉर्ड करने के साथ ही स्टूडेंट्स नोट्स भी ले सकते हैं। इसी ऐप से टीचर होमवर्क दे सकते हैं और स्टूडेंट्स अपने होमवर्क सबमिट कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान