नई दिल्ली: देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो हर बार की तरह इस बार अपने यूजर्स के लिए एक आकर्षक ऑफर लेकर आई है। जी हां जियो फाइबर ने एक बड़ा धमाका किया है। जियो फाइबर ने अपने एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान्स में अतिरिक्त डेटा बेनेफिट देने की घोषणा की है। जियो ने अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है और प्लान्स के साथ मिलने वाला ज्यादा डेटा दिखने लगा है। बता दें कि जियो फाइबर के ब्रान्ज से लेकर टाइटेनियम तक सभी प्लान्स में एनुअल सब्सक्रिप्शन पर अब अतिरिक्त डबल डेटा दिया जा रहा है। जिन यूजर्स ने जियो फाइबर के ब्रान्ज प्लान का सालाना सब्सक्रिप्शन ले रखा है, उन्हें अब प्लान में हर महीने 350 जीबी डेटा मिलेगा। यूजर्स को नए बेनेफिट के रूप में हर महीने 100 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। आइए जानते हैं जियो फाइबर प्लान्स में किए गए बदलावों के बारे में डिटेल से।
बता दें कि यूजर के पास ब्रान्ज प्लान का मंथली रेंटल है तो उसे 250 जीबी डेटा ही मिलेगा। इसमें 100 जीबी प्लान बेनेफिट, लॉकडाउन के कारण 100 जीबी डबल डेटा बेनेफिट और 50 जीबी इंट्रोडक्ट्री डेटा बेनेफिट है। इसके अलावा इस प्लान में 100GB लॉकडाउन के कारण बेनिफिट्स दिया जा रहा है। वहीं 100GB डबल डाटा प्लान और 50GB इंट्रोडक्ट्री डाटा मिल रहा है।
ब्रान्ज प्लान की तरह, जियो फाइबर के सिल्वर प्लान का एनुअल सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एडिशनल डेटा मिलेगा। सिल्वर प्लान का 12 महीने वाला सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को हर महीने 800 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में 200 जीबी प्लान बेनेफिट, 200 जीबी डबल डेटा बेनेफिट, 200 जीबी इन्ट्रोडक्टरी डेटा और 200 जीबी एनुअल प्लान बेनेफिट शामिल है।
अगर आप जियो फाइबर के गोल्ड प्लान का उपयोग कर रहे हैं तो गोल्ड प्लान के एनुअल सब्सक्राइबर्स को हर महीने 1,750 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें 500 जीबी एनुअल प्लान बेनेफिट, 250 जीबी इंट्रोडक्टरी डेटा, 500 जीबी लॉकडाउन के कारण डबल डेटा बेनेफिट और 500 जीबी प्लान बेनेफिट शामिल है। अगर डायमंड प्लान की बात करें तो एनुअल सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को हर महीने 4,000 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। वहीं, जियो फाइबर के गोल्ड प्लान के एनुअल सब्सक्राइबर्स को हर महीने 7,500 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में 2,500 जीबी प्लान बेनेफिट, लॉकडाउन के दौरान डबल डेटा बेनेफिट के तहत 2,500 जीबी डेटा और 2,500 जीबी एनुअल डेटा बेनेफिट शामिल है। इस प्लान में कोई इंट्रोडक्टरी डेटा बेनेफिट नहीं मिलता है।
इसके साथ ही जियो फाइबर के टाइटेनियम प्लान में अब महीने में 15,000 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में 5,000 जीबी प्लान बेनेफिट, लॉकडाउन के दौरान 5000 जीबी डबल डेटा और 5,000 जीबी का एनुअल प्लान बेनेफिट शामिल है। इन प्लान में जोड़ा गया वार्षिक प्लान बेनिफिट आधार डेटा लाभ के साथ-साथ दिया जाता है। इसका मतलब यह है कि जो यूज़र्स सालाना पैकेज चुनते हैं, वे निर्धारित डेटा को दोगुना कर पाएंगे। कुछ प्लान में जोड़ा गया इंट्रोडक्ट्री डेटा केवल छह महीने तक मान्य है। सभी प्लान में जोड़ा गया डबल डेटा अस्थायी है और लॉकडाउन चरण समाप्त होने के बाद इसे हटा दिया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग