नई दिल्ली, फरवरी 10। र‍िलायंस ज‍ियो भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक है। र‍िलायंस ज‍ियो अपने यूजर्स को सस्ते अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान पेश करने के लिए जाना जाता है। बाजार में कई ऐसे डेटा प्लान हैं जो आपको लुभाते हैं। लेकिन आज हम आपको र‍िलायंस ज‍ियो के सबसे सस्ते डेटा प्लान के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपकी जेब पर बिल्कुल भी असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही कई बेन‍िफिट्स भी मिलेंगे, तो आइये जानते हैं इन प्लान के बारे में।

Advertisement

सस्ते होने के बाद भी प्‍लान में सबकुछ
रिलायंस जियो के कुछ रिचार्ज प्लान बेहद खास हैं क्योंकि वह सस्ते होने के साथ बेनेफिट भी ज्यादा देते हैं। आज हम आपको रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जहां कम कीमत में सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म के बेनेफिट्स मिलते हैं। इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम फ्री मिल रहा है। साथ ही ये सभी फायदे मिल रहे हैं। इन प्लान की कीमत 250 रुपये से भी कम है।

Advertisement

जियो 98 रुपये का प्लान

जियो के 98 रुपये के प्लान में सिर्फ 14 दिनों वैलिडीटी ही मिलेगी। वहीं आपको बता दें कि 98 रुपये के इस जियो के प्लान में 1.5जीबी प्रति दिन डेटा मिलेगा. ऐसे में 14 दिन की वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को टोटल 21जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा। जो जियो का सबसे सस्ता ऑल-इन-वन प्लान भी होगा। इसके साथ 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी होगी। डेटा की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी ग्राहकों को इंटरनेट का एक्सेस मिलता रहेगा। हालांकि, स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और जियोटीवी, जियो सि‍नेमा,और ज‍ियो न्‍यूज जैसे ऐप्स का फ्री एक्‍सेस भी मिलेगा। बता दें कि कंपनी इस प्लान के साथ एसएमएस ऑफर नहीं कर रही है। यह प्लान रोजाना 7 रुपये के लिहाज से बैठता है।

जियो का 186 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 186 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें हर दिन 1जीबी डेटा दिया जाता है। इसमें जियो यूजर्स टोटल 28 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps पर आ जाएगी। प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में जियो ऐप्स जियोटीवी, जियो सि‍नेमा, जियो स‍िक्‍योरीटी और जियो क्‍लाउड जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो का 239 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 239 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें हर दिन 1.5जीबी डेटा दिया जाता है। इसमें जियो यूजर्स टोटल 42 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं। डेटा खत्म होने के बाद 10 रुपये प्रति जीबी चार्ज लगता है। प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में जियो ऐप्स जियोटीवी, जियो सि‍नेमा, जियो स‍िक्‍योरीटी और जियो क्‍लाउड जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

1जीबी डेली डेटा वाले ये प्लान आपके लिए है बेस्ट

वहीं दूसरी ओर बता दें कि अगर आप हर दिन 1जीबी डेटा ही खर्च कर पाते हैं और फोन रीचार्ज पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो इसके ल‍िए जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के वो कौन से प्लान हैं, जो डेली 1जीबी डेटा ऑफर करते हैं।

जियो 149 प्लान
जियो के इस प्लान में 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और डेली 1 जीबी डेटा दिया जाता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps की रह जाती है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ ही, 100 फ्री आउटगोइंग एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही, जियो ऐप्स जैसे कि जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी की फ्री सर्विस भी मिलती है।

एयरटेल 209 प्लान
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 1जीबी डेटा दिया जाता है। बता दें कि कंपनी ने इस प्लान में 21 दिनों की वैलिडिटी दी है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात की जाए, तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस बेनिफिट्स भी ऑफर किये जाते हैं।

वीआई 199 प्लान
वोडाफोन आइडिया का यह सबसे सस्ता डेली 1 जीबी डेटा वाला प्लान है. इसकी वैलिडिटी 18 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है।

बीएसएनएल 153 प्लान
बीएसएनएल के इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में रोजाना 1जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।