नई दिल्ली, मार्च 21। प्रधानमंत्री जन-धन अकाउंट खाताधारकों के लिए एक बड़ी खबर है। जन-धन अकाउंट खाताधारकों के लिए सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसका पालन नहीं करने पर आपको 1 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हो सकता है। दरअसल, सरकार ने जनधन खाते से आधार को लिंक करने को कहा है। जी हां तो अगर आपने भी जनधन खाता खुलवा रखा है तो आज ही अपने अकाउंट को आधार से लिंक करा लें। क्योंकि ऐसा नहीं करवाने पर ग्राहकों को मिलने वाली कई सुविधाओं को रोक दिया जाता है। यह बैंक खाता जीरो बैलेंस बचत खाता होता है। इसके अलावा इसमें ओवरड्राफ्ट और रूपे कार्ड समेत कई खास सुविधाएं मिलती है। EPF के पैसे को NPS में ऐसे करें ट्रांसफर, फायदे में रहेंगे आप मिलेगा ज्यादा रिटर्न
लिंक नहीं होने पर 1.30 लाख रुपये का भारी नुकसान
सरकार की खास योजना जन धन योजना के अकाउंट होल्डर्स को कई सुविधाओं के साथ 1 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी मिलता है। लेकिन अगर आपने अकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपको ये बेनिफिट नहीं मिलेगा। यानी इससे आपको एक लाख रुपये का नुकसान होगा। इसके अलावा इस अकाउंट पर आपको 30000 रुपये के एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। जो बैंक अकाउंट से आधार लिंक होने पर ही मिलता है।
1. आप बैंक जाकर भी अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं।
2. इसके लिए बैंक में आप आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी, अपना पासबुक ले जाएं।
3. कई सारे बैंक अब मैसेज के जरिए भी खाते को आधार से लिंक कर रहे हैं।
4. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज बॉक्स में जाकर UIDआधार नंबरखाता नंबर लिखकर 567676 पर भेज दे, आपका बैंक खाता आधार से जुड़ जाएगा।
5. ध्यान रहे कि अगर आपके आधार और बैंक दी गई मोबाइल नंबर अलग-अलग हैं तो लिंक नहीं होगा।
6. इसके अलावे आप अपने नजदीकी एटीएम से भी अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं।
इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होन आवश्यक है। आधार कार्ड या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड, वोटर कार्ड, NREGA जॉब कार्ड, अथॉरिटभ्कि से जारी लेटर, जिसमें नाम, पता और आधार नंबर लिखा हो, गजेटेड आफिसर द्वारा जारी लेटर जिसपर खाता खुलवाने का अटेस्टेड फोटो लगा हो।
जानकारी दें कि प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट पर ग्राहकों को 5000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है। ओवरड्राफ्ट की सुविधा का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। इतना ही नहीं, इसके लिए पीएमजेडीवाई अकाउंट आधार कार्ड से लिंक भी होना चाहिए। इस योजना के तहत पीएम मोदी का उद्देश्य हर परिवार के लिए एक बैंक खाता खोलने का था। जनधन योजना के तहत आप 10 साल से कम उम्र के बच्चे का खाता भी खुलवा सकते हैं।
- अगर आप अपना नया जनधन खाता खोलना चाहते हैं तो नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से ये काम कर सकते हैं।
- इसके लिए बैंक में आपको एक फॉर्म भरना होगा।
- उसमें नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, व्यवसाय/रोजगार और वार्षिक आय व आश्रितों की संख्या, एसएसए कोड या वार्ड नंबर, विलेज कोड या टाउन कोड आदि की जानकारी देनी होगी।
- पीएफएमएस पोर्टल की तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस लिंक https://pfms.nic.in/NewDefaultHome.aspx# पर जाना होगा।
- यहां आपको 'Know Your Payment' पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में आपको अपना अकाउंट नंबर एंटर करना होगा।
- यहां आपको दो बार अकाउंट नंबर डालना है।
- इसके बाद में कैप्चा कोड भरना है।
- अब आपके खाते का बैलेंस आपके सामने आ जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान