नई दिल्ली: सरकार की ओर से ज्यादातर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना के खातों का ही इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता पब्लिक सेक्टर बैंकों में ज्यादा खोला जाता है। लेकिन, अगर आप चाहें तो प्राइवेट बैंक में भी अपना जनधन अकाउंट खोल सकते हैं।
अगर आपके पास कोई और सेविंग अकाउंट है तो आप उसे जनधन खाते में भी बदल सकते हैं। तो चलिए आपको बता दें कि जनधन खाता कैसे खुलवाएं और सेविंग अकाउंट को जनधन खाते में कैसे बदलें, दोनों की ही आसान प्रक्रिया है। बता दें कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई नागरिक चाहे तो सरकारी बैंक के अलावा प्राइवेट बैंक में भी जनधन खाता खुलवा सकता है। किसान क्रेडिट कार्ड : क्या हैं फायदे, जानिए लेने का तरीका ये भी पढ़ें
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लागू हुए लॉकडाउन के दौरान भी मोदी सरकार ने उज्ज्वला स्कीम और जन धन योजना की महिला लाभार्थियों को इन्हीं खातों के जरिए मदद की है। अप्रैल से लेकर जून तक तीन महीने 20 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपये आने हैं। वित्तीय समावेशन के मकसद से शुरू की गई इस स्कीम के तहत आप भी अपना खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपके पास अगर सरकारी बैंक मौजूद नहीं है तो निजी बैंक में भी खाता खुलवा सकते हैं।
- एचडीएफसी बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- एक्सिस बैंक
- फेडरल बैंक
- इंड्सइंड बैंक
- आईएनजी वैश्य बैंक
- कर्णाटक बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
- येस बैंक
- धनलक्ष्मी बैंक
जानकारी दें कि भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक, जिसकी उम्र 10 वर्ष या उससे ज्यादा है, जनधन खाता खुलवा सकता है। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि कहीं और आपका कोई अन्य खाता न हो। हालांकि यह सुविधा भी दी जाती है कि आप अपने बेसिक सेविंग्स अकाउंट को जन धन योजना के अकाउंट में ट्रांसफर करा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक मैनेजर के समक्ष एक आवेदन करना होगा कि आपके खाते को जन धन योजना के तहत ट्रांसफर किया जाएगा।
जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको अपने आवेदन के साथ केवाईसी पूरी करने के लिए कुछ दस्तावेज सौंपने होंगे। आप पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड आदि के जरिए जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवा सकते हैं।
- किसी भी पुराने सेविंग बैंक खाते को जनधन खाते में बदलना बेहद आसान है। बता दें कि इसके लिए बस आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले बैंक ब्रांच जाइए।
- वहां एक फॉर्म भरिए और अपने खाते के एवज में RuPay कार्ड के लिए आवेदन कीजिए।
- फॉर्म भरने के बाद इसे बैंक में सब्मिट करें।
- इसके बाद आपका खाता जनधन खाते में बदल जाएगा।
1. जनधन खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
2. खाता धारक को निशुल्क मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलती है।
3. जनधन खाता धारक आपने खाते से 10 हजार रुपये का ओवरड्राफ्ट कर सकता है। यानी खाते में पैसा नहीं होने पर भी वह 10 हजार रुपये निकाल सकता है। हालांकि यह सुविधा खाता खुलवाने के कुछ महीने बाद मिलती है।
4. इस खाते के साथ निशुल्क दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होता है।
5. इसमें 30 हजार का बीमा भी होता है। खाताधारक के निधन पर उसके द्वारा नामित व्यक्ति को यह मिलता है।
6. खाताधारक इस खाते के जरिए आसानी से बीमा और पेंशन योजना की खरीद कर सकता है।
7. इस खाते में कोई न्यूनतम बैंलेस की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप चेक बुक की सुविधा ले रहे हैं तो आपको न्यूनतम बैंलेस मेंटेन करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान