नई द‍िल्‍ली: रेलवे का टिकट बुक करना अब और आसान हो गया है। आपको बता दें कि आधार कार्ड के जरिए ट्रेन से यात्रा करना आसान हो जाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन करने पर 12 टिकट बुक कराने सुविधा देती है। हालांकि, ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए आधार अनिवार्य नहीं है। लेकिन बिना आधार कार्ड के आप महीने में सिर्फ 6 टिकट ही बुक सकते हैं। इसल‍िए देर ना करें और आज ही आईआरसीटीसी से आधार को ल‍िंक करें। आधार अब सिर्फ 15 दिन में ही म‍िल जाएगा, जान‍िए कैसे? ये भी पढ़ें

Advertisement

ट‍िकट बुकिंग करने के जान लें ये नियम
जनरल बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट सुबह 8 बजे खुलती है। जबक‍ि एएसी तत्काल के लिए टाइमिंग 10 बजे और नॉन-एएसी तत्काल टिकट के लिए वेबसाइट 11 बजे खुलती है। वहीं कोई भी टिकट 120 दिन से पहले नहीं बुक नहीं किया जा सकता है। एक यूजर लॉगिन से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच केवल एक बुकिंग की जा सकती है, जिसमें रिटर्न जर्नी शामिल है। अगर आप दोबारा टिकट बुकिंग करना चाहते हैं तो पहले लॉग-आउट करना होगा, फिर लॉगिन करने के बाद दूसरी बार टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है।

Advertisement

आईआरसीटीसी को करें आधार से ल‍िंक

  • आईआरसीटीसी से अपना आधार नंबर लिकं करने के लिए यूजर को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में जाना होगा।
  • इसके बाद माय प्रोफाइल में जाकर अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को आईआरसीटीसी पर डालना है।
  • इस तरह आपका आधार नंबर आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक हो जाएगा। अब आप एक महीने में 12 टिकट बुक कर पाएंगे।

एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा तत्काल टिकट के लिए

Advertisement
  • रेलवे ने तत्काल टिकट के तहत स्लीपर क्लास के लिए ट्रेन टिकट बुक करने के लिए कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 200 रुपये का शुल्क तय किया है।
  • एसी चेयर कार टिकट के लिए, भारतीय रेलवे द्वारा लगाए गए शुल्क 125-225 रुपये हैं।
  • आप तत्काल टिकट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctc.co.in के अलावा रिजर्वेशन काउंटर से भी बुकिंग कर सकते हैं।

पीएनबी ने होम और कार लोन पर दिया ऑफर, जानें डिटेल ये भी पढ़ें