नई द‍िल्‍ली: दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मन बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। आईआरसीटीसी काफी सस्ते में आपको दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मौका दे रहा है। जानकारी दें कि आईआरसीटीसी छुट्टियों के दिनों में नॉर्थ ईस्ट के दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मौका दे रहा रहा है। आईआरसीटीसी भारत दर्शन स्‍पेशल टूर‍िस्‍ट ट्रेन के जरिये यह टूर पैकेज लेकर आया है। बता दें कि भारत दर्शन स्‍पेशल टूर‍िस्‍ट ट्रेन देश के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को कवर करते हुए सबसे सस्ती, सभी टूर पैकेज में से एक है। इस बात से भी अवगत करा दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, रीजनल ऑफिस से भी की जा सकती है। अगर आप भी नॉर्थ ईस्ट में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम इस पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी दे रहे हैं। रेल टि‍कट बुकिंग : मात्र 49 पैसे में मिलेगा 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस, जानिए कैसे? ये भी पढ़ें

Advertisement

जानिए पैकेज का नाम
आपको बता दें कि इस पैकेज का नाम वैकेशन स्‍पेशल दार्जिलिंग और गंगटोक SZBD381A है। यात्रा के दौरान कौन सी जगह शाम‍िल की गई है इस प्‍लान में उसके बारे में भी आपको बता दें। इस यात्रा में पूरी-गंगटोक- Tsongo लेक- दार्जिलिंग - टाइगर ह‍िल- कोलकाता है।

Advertisement

जानि‍ए कब और कितने बजे है ट्रेन

आपको बता दें कि इस यात्रा में भारत दर्शन ट्रेन के जर‍िये यात्रा कराई जाएगी। मालूम हो कि Tirunelveli स्टेशन से 00:05 hrs बजे ट्रेन खुलेगी। वहीं यात्रा की तारीख 18.04.20 से 29.04.2020 है। बात करें अगर पैकेज कॉस्ट की तो, कुल 20,145 किराया है।

जान लें प्‍लान के बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट

बोर्डिंग पॉइंट:
तिरुनेलवेली, कोविलपट्टी, विरुदुनगर जंक्शन, मदुरै, डिंडीगुल, करूर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, पेरम्बूर, नेल्लोर, विजयवाड़ा

डिबोर्डिंग पॉइंट:

विजयवाड़ा, नेल्लोर, पेरंबूर, काटपाडी, जोर्पेटाई, सलेम, इरोड, करूर, डिंडीगुल, मदुरै, विरुदुनगर जंक्शन, कोविलपट्टी, तिरुनेलवेली।

जानि‍ए पैकेज में क्या है शामिल
  • आईआरसीटीसी के मुताबिक, ट्रेन से स्लीपर क्लास में यात्रा।
  • मल्टी शेयरिंग के आधार पर धर्मशालाओं/हॉल/डॉरमिटरी में रात्रि ठहराव।
  • सुबह की चाय/कॉफी, नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना और 1 लीटर प्रति दिन पीने का पानी।
  • ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट और सिक्योरिटी।
  • इसके साथ ही बता दें कि पैकेज में क्या मौजूद नहीं है।
  • व्यक्तिगत खर्च, कपड़े धोना, दवाएं।
  • स्मारक देखने के लिए प्रवेश शुल्क।
  • टूर गाइड की सेवा।