नई द‍िल्‍ली: एलआईसी देश की जानी-मानी बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी हमेशा से लोगों के ​भविष्य को सुरक्षित बनाते हुए नई पॉलिसी पेश करता है। एलआईसी की कई छोटी बचत योजनाएं हैं जिनमें ग्राहकों को कम प्रीमियम देना पड़ता है। इनमें एक आधार स्तंभ पॉलिसी है।

Advertisement

आधार स्तंभ पॉलिसी में आप मैच्योरिटी पर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांक‍ि यह स्कीम आधार कार्डधारक पुरुषों के लिए है। सब्सक्राइबर इस स्कीम में मैच्योरिटी के समय करीब 4 लाख रुपये प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह एलआईसी की कम प्रीमियम वाली स्मॉल सेविंग्स स्कीम निवेशकों को मृत्यु लाभ भी प्रदान करती हैं।

Advertisement

पॉलि‍सी का फायदा लेने के ल‍िए आधार कार्ड होना अनिवार्य

एलआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एलआईसी आधार स्तंभ एक इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करती है। यह स्कीम केवल पुरुषों के लिए है और इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। पॉलिसी की अवधि पूरी होने से पहले पॉलिसीधारक की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उसके नॉमिनी को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है, जो परिवार की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। अगर पॉलिसीधारक पॉलिसी की अवधि पूरी होने तक जीवित रहता है, तो उसे मैच्योरिटी लाभ प्रदान किया जाता है, जो एकमुश्त होता है।

जानि‍ए कौन खरीद सकता है पॉलिसी
  • इस एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी को खरीदने के लिए ग्राहक की उम्र 8 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
  • वहीं प्लान की मैच्योरिटी के समय आवेदक की अधिकतम आयु 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आधार स्तंभ पॉलिसी में न्यूनतम 75 हजार रुपए का बेसिक सम एश्योर्ड होता है, जबकि अधिकतम बेसिक सम एश्योर्ड 3,00,000 रुपये है।
  • पॉलिसी के तहत बेसिक सम एश्योर्ड 5,000 रुपये के गुणकों में प्रदान की जाती है।
  • इस एलआईसी पॉलिसी की पेशकश 10 साल से 20 साल की अवधि के लिए होती है। इस स्कीम में जोखिम कवरेज पॉलिसी जारी होने की तारीख से तुरंत शुरू हो जाता है।
901 रुपये प्रति माह न‍िवेश पर पाएं 3.97 लाख रुपये

ऐसे समझे अगर कोई ग्राहक इस योजना में 20 साल के लिए निवेश करता है, तो वह मैच्योरिटी के समय 3.97 लाख रुपये पा सकता है। इसमें सालना प्रीमियम 10,821 रुपये बनेगा, जो करीब 901 रुपये प्रति माह होता है। इस प्रीमियम का भुगतान दैनिक, मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर किया जा सकता है। इसमें एश्योर्ड राशि 3 लाख रुपये बनेगी और कुल निवेश पर सालाना 4.5 फीसद के रिटर्न के हिसाब से 97,500 रुपये लॉयल्टी एडिशन बनेगा।

मह‍िलाओं के ल‍िए एलआईसी की खास पॉलि‍सी

ठ‍ीक इसी तरह एलआईसी में मह‍िलाओं के ल‍िए बेहद खास पॉलि‍सी है। एलआईसी महिलाओं के लिए आधारशिला प्लान लेकर आई है। यह पॉलिसी उन महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिनके पास यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड है। आधार शिला योजना एक ऐसी ही योजना है, जिसे कंपनी खासकर महिलाओं के लिए लेकर आई है। हालांक‍ि इस लाभ केवल आधारकार्ड धारकों को ही म‍िलेगा। पूरी खबर के ल‍िए यहां क्‍लिक करें।