नई दिल्ली: एलआईसी यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन या भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन बीमा पॉलिसी पर ग्राहक सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। अपनी गाढ़ी कमाई से बचाए पैसे को लोग एलआईसी में रखकर सुरक्षित मानते हैं। इसमें व्यस्कों से लेकर बच्चों तक के लिए ऐसी पॉलिसी हैं जिनके जरिए ग्राहक अपना व बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। देश की सबसे भरोसेमंद भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की एक ऐसी पॉलिसी है, जिसे लेने के बाद आपको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं करनी है। जानकारी दें कि इस पॉलिसी का नाम न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान है जिसके जरिए आप 10 हजार रुपये लगाकर बच्चों के लिए एक अच्छा प्लान ले सकते हैं।
मात्र 150 रुपये निवेश के बदले मिलेंगे 19 लाख रुपये
एलआईसी न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक योजना में मात्र हर रोज 150 रुपये निवेश से 19 लाख की मोटी रकम पा सकते हैं। बता दें कि एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इसलिए आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि यह सरकार द्वारा संचालित कंपनी है। एलआईसी न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक योजना नॉन लिंक्ड मनी बैक प्लान है। कंपनी ने इसे खास तौर पर बच्चों के लिए तैयार किया है। तो चलिए आपको बताते है कि एलआईसी की इस पॉलिसी को कौन लें सकता है, और इस पॉलिसी से कैसे आपके बच्चों के भविष्य को संवारे जाएगी।
एलआईसी ने देश के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उनकी हायर एजुकेशन के लिए एक नयी पॉलिसी लॉन्च की है और वह पॉलिसी है न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान है।। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की इस पॉलिसी का मकसद यह है कि देश के किसी भी व्यक्ति (चाहे वह किसी भी आयवर्ग का हो) के बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो। एलआईसी की इस प्लान के तहत पॉलिसी लेने वालों को मनी बैक का फायदा भी मिलता है।
एलआईसी न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक योजना में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 0 वर्ष है, जबकि बीमा लेने की अधिकतम आयु 12 वर्ष निर्धारित है। योजना में न्यूनतम बीमा राशि 1,00,00 रुपए निवेश की जा सकती है। वहीं, अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।
एलआईसी न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक योजना में पॉलिसीधारक को 18, 20 और 22 वर्ष की उम्र पूरी होने पर सम एश्योर्ड का 20 फीसदी रकम मिलेगा। वहीं, पॉलिसी मैच्योरिटी के समय आप को बीमा राशि का बचा हुआ 40 फीसदी पैसा फुल बोनस के साथ मिलेगा। अगर पॉलिसी अवधि के दौरान इस पॉलिसी को लेने वाले धारक की मौत हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में अंतिम अतिरिक्त बोनस दिया जाता है। खास बात यह है कि डेथ बेनिफिट कुल प्रीमियम पेमेंट का 105 फीसदी मिलता है। इस पॉलिसी में प्रीमियम वेवर-बेनिफिट राइडर की सुविधा भी उपलब्ध है जिसे पॉलिसी की टर्म के दौरान लिया जा सकता है।
- आपका आधार कार्ड /पैन कार्ड एव एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड लाइट बिल।
- बिमाधारक की मेडिकल दस्तावेज पहले और अभी के सारे।
- बिमाधारक को आवेदन का फॉर्म भरना होगा उसके माता पिता भी प्रपोजल फॉर्म भर सकते है।
- अगर बच्चे की उम्र कम हो या फिर पालिसी की अंकित राशि ज्यादा हो तो इसके लिए लीछ मेडिकल टेस्ट भी ले सकती है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित