UAE Golden Visa: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। अब केवल बड़े निवेशकों को ही नहीं बल्कि नर्स, शिक्षक, यूट्यूबर, पॉडकास्टर, गेमिंग एक्सपर्ट, याच मालिक और समुद्री पेशेवरों को भी खास वीजा यानी नया गोल्डन वीजा मिल सकेगा।

Advertisement

इस वीजा की खासियत यह है कि इसमें बार-बार रिन्यू की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार वीजा मिलने के बाद लाइफटाइम तक यूएई में रहना और काम करना संभव होगा।

Advertisement

भारत को मिली खास प्राथमिकता

यूएई सरकार ने इस वीजा मॉडल के ट्रायल के लिए भारत को सबसे पहले चुना है। भारत के नागरिक अब इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को भारत में Rayad Group चला रहा है। वीजा प्राप्त करने के लिए एकमुश्त चार्ज AED 1,00,000 (लगभग ₹23.3 लाख) देना होगा।

किन लोगों को मिलेगा नया वीजा?

पहले केवल अमीर लोग जिनका यूएई में बड़ा निवेश था, उन्हें ही गोल्डन वीजा मिलता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब 15 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाली नर्सें, प्रोफेसर, कलाकार, डिजिटल कंटेंट निर्माता और अन्य पेशेवर भी इस वीजा के ऐलीजिबल हैं। यह कदम यूएई को एक अलग-अलग और योग्य टैलेंट पूल देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Advertisement

कैसे करें आवेदन?

आप इस वीजा के लिए तीन तरीके से आवेदन कर सकते हैं:

VFS Global या One VASCO सेंटर्स की वेबसाइट पर जाएं

Rayad Group के रजिस्टर्ड ऑफिस से संपर्क करें

यूएई के आधिकारिक पोर्टल https://icp.gov.ae/en/ पर आवेदन करें

Rayad Group आपके बैकग्राउन्ड की जांच करेगा जैसे कोई अपराध रिकॉर्ड है या नहीं, सोशल मीडिया पर गतिविधियां कैसी हैं, और आप यूएई के विकास में कैसे योगदान कर सकते हैं। अगर आप सभी शर्तों पर खरे उतरते हैं, तो आपका आवेदन यूएई सरकार को भेजा जाएगा।

Advertisement

नया गोल्डन वीजा देगा ये फायदे

लाइफटाइम रेजिडेंसी, परिवार के साथ यूएई में रहने की इजाजत, घरेलू सहायक या ड्राइवर रखने की छूट, अपना बिजनेस शुरू करने की आज़ादी, किसी भी पेशे में काम करने की इजाजत।

भारत-यूएई के बेहतर रिश्तों का असर

भारत और यूएई के बीच CEPA समझौते के कारण भारत को इस योजना में सबसे पहले शामिल किया गया है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और व्यापारिक संबंधों को दर्शाता है।

Advertisement

अगर आप UAE में एक बेहतर जीवन, करियर या बिजनेस की तलाश में हैं, तो नया गोल्डन वीजा आपके सपनों को पंख देने का मौका है। इस वीजा से न केवल लाइफटाइम रेजीडेंसी मिलेगी, बल्कि प्रोफेशनल फ्रीडम और पारिवारिक सहूलियतें भी मिलेंगी।