नई दिल्ली: आपका अगर आप पोस्ट ऑफिस में और पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक में अकाउंट है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और डाकविभाग ने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डाकपे ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप गूगल पे की तरह काम करता है। Post Office PPF अकाउंट : जानिए ऑनलाइन पैसा जमा करने का आसान तरीका
घर बैठे लें बैंकिग और पोस्ट ऑफिस की सुविधाओं का फायदा
अच्छी बात तो यह है कि इस ऐप की मदद से आप घर बैठे ही बैंकिग और पोस्ट ऑफिस की सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। बता दें इस ऐप का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपका पोस्ट ऑफिस में अकाउंट हो। इस ऐप से यूपीआई को जोड़ा गया है, जिससे आप आसानी से डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।
आपको बता दें इस ऐप की मदद से आप डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर यानि डीएमटी के जरिए पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन से भी पैसे भेज सकते हैं। वर्चुअल डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए किसी भी सर्विस या व्यापारिक पेमेंट किया जा सकता है। बता दें कि एप के जरिए बैंकिंग सर्विसेज और पोस्टल प्रोडक्ट का ऑनलाइन लाभ लिया जा सकता है। इसके जरिए ग्राहक घर बैठे पोस्टल फाइनेंशियल सर्विसेज का फायदा उठा सकता है।
- इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी।
- इसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, नाम, पिन कोड और खाता संख्या एंटर करनी होगी। इसके बाद आपको इसे अपने बैंक अकाउंट से लिंक कराना होगा।
- इस ऐप में भी आपको यूपीआई ऐप की तरह चार अंकों का एक पिन बनाना होगा। इस ऐप से आप किराना स्टोर से लेकर शॉपिंग मॉल तक हर जगह पेमेंट कर सकते हैं।
- इस ऐप की मदद से आप किसी भी अकाउंट से रुपए आईपीपीबी खाते में भेज सकते हैं। आपको बता दें इस ऐप को विकसित और पिछड़े इलाकों के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए गांव में रहने वाले लोगों को भी बैंकिग सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
आईपीपीबी को दूरसंचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत स्थापित किया गया है। इसमें 100 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार की है। आईपीपीबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर 2018 को लांच किया था। बैंक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य देश के आम नागरिकों को अफोर्डेबल और विश्वसनीय बैंक की सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस समय देश भर में 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं जिसमें से 1.35 लाख गांवों में हैं और उसमें 3 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान