Income Tax UPI Payment: इनकम टैक्स नाम आते है टेक्सपेयर्स के मन में चिंता होने लगती थी कि अब इसे कैसे जल्दी भरा जाए, लेकिन अब समय बदल चुका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टेक्स फाइल करने के प्रोसेस को काफी ज्यादा आसान बना दिया है अब आप मोबाईल अपने UPI ऐप के जरिए से आसानी के साथ टेक्स फाइल कर सकते हैं।

Advertisement

UPI विकल्प ने कैसे बदला प्रोसेस?

इनकम टैक्स भरना अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो चुका है। आपको सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल जाना है जहां से आप किसी भी UPI पेमेंट ऐप्स जैसे PhonePe, Paytm और Google Pay पर जाना है जिसके माध्यम से आप अपना टैक्स भर सकते हैं और कुछ ही समय के भीतर आपको अपना चालान जेनरेट होकर मिल जाता है। इस प्रोसेस से अब कुछ समय के अंदर अपना टैक्स भर सकते हैं।

Advertisement

UPI से इनकम टैक्स भरने का आसान तरीका

UPI के जरिए टैक्स पेमेंट पूरा करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं:

सबसे पहले incometax.gov.in वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें।

डैशबोर्ड में मौजूद 'e-Pay Tax' ऑप्शन चुनें।

पर क्लिक करके टैक्स कैटेगरी चुनें, जैसे एडवांस टैक्स या सेल्फ-असेसमेंट टैक्स

सही Assessment Year सेलेक्ट करें और भुगतान की राशि दर्ज करें।

Advertisement

अपनी जानकारी की साफ करें।

पोर्टल आपको पेमेंट विकल्प दिखाएगा-यहां UPI चुनें।

स्क्रीन पर मिलने वाले QR कोड को अपने UPI ऐप से स्कैन करें।

Paytm, PhonePe या Google Pay में UPI PIN डालकर पेमेंट कन्फर्म करें।

कुछ ही सेकंड में पेमेंट का मैसेज आ जाएगा।

वापस पोर्टल पर जाकर Payment History में पेमेंट स्टेटस चेक करें और चालान डाउनलोड करें।

Advertisement

अगर पेमेंट स्टेटस अपडेट न हो तो क्या करें?

कभी-कभी सर्वर में देरी के कारण स्टेटस तुरंत अपडेट नहीं होता। ऐसी स्थिति में:

30-60 मिनट इंतजार करें और पेज दोबारा देखें।

पैसा कट गया हो लेकिन चालान न बने तो बैंक या UPI ऐप सपोर्ट से UTR नंबर के साथ संपर्क करें।

फेल पेमेंट आमतौर पर थोड़ी देर में रिफंड हो जाता है।

Advertisement

UPI ने टैक्स भुगतान को बनाया बेहद आसान

सरकार की यह सुविधा टैक्सपेयर को तेज और आसान भुगतान का विकल्प देती है। अब न बैंक जाने की जरूरत, न किसी कठिन प्रोसेस की। सिर्फ एक QR कोड स्कैन करें और कुछ ही पलों में टैक्स जमा हो जाता है। आने वाले समय में UPI भुगतान टैक्स सिस्टम को और भी लोगों तक सहज तरीके से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।