PAN Card : पैन कार्ड से जुड़े हुए कई सारे फ्रॉड वक्त-वक्त पर सामने आए हैं। इन फ्रॉड से केवल आम आदमी को ही नहीं सामना करना पड़ा है। बल्कि कई सारे सेलिब्रिटी भी है जिन्हें इसका सामना करना पड़ा है।

Advertisement

कुछ ही वक्त पहले एक ऐसी घटना सामने आई थी। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, जिसमें साइबर अपराधियों ने अभिनेता अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़ी हस्तियों के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके क्रेडिट कार्ड जारी कर दिए।

Advertisement

अगर हम बात करें कि पैन कार्ड क्या होता है, तो हम आपको बता दें की पैन कार्ड एक यूनिट 10 डिजिट का नंबर होता है। इस पैन कार्ड को भारतीय आयकर विभाग के द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड को बनवाने के लिए नागरिकों को आवेदन करना होता है। जिसके बाद यह पैन कार्ड नंबर आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

Advertisement

अगर आप किसी संभावित नुकसान को कम करना चाहते हैं और अपने रुपयों को बचाना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही आवश्यक होता है। अगर आपको लगे कि आपके पैन कार्ड का गलत उपयोग किया गया है, तो आपको तुरंत ही कार्रवाई करना चाहिए।

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है और आप इसको वेरीफाई करना चाहते हैं, तो आप इन तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

अगर हम इसके पहले तरीके की बात करें, तो आपको नियमित रूप से अपने वित्तीय विवरण को चेक करना होगा। आप अपने क्रेडिट कार्ड, बैंक स्टेटमेंट या अन्य किसी भी ट्रांजैक्शन पर नजर रखे।

वहीं अगर हम दूसरे तरीके की बात करें, तो आप क्रेडिट ब्यूरो ऐसे सिविल से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की कॉपी और अपने पैन कार्ड से किसी भी गलत खाते को अवश्य चेक करें। अगर आपको ऐसा लगता है कि इसमें कुछ गलत है, तो आपको तुरंत ही क्रेडिट ब्यूरो को कंप्लेन करना चाहिए।

Advertisement

अगर आप अपना बैंक अकाउंट को चेक करते है और आपको आपके खाते में कोई गलत ट्रांजेक्शन दिखता है, तो फिर आप तुरंत अपने बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन को सूचित करे। वे आपको इस परेशानी को जांच करने में आपकी मदद करेंगे। इस ट्रांजेक्शन को रोकने में भी मदद करेंगे।

इसके साथ ही अगर आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होता है, तो फिर आप इसकी शिकायत तुरंत पुलिस में दर्ज करा सकते हैं साथ ही आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कस्टमर सर्विस हेल्पलाइन नंबर से भी संपर्क कर सकते है।

Pan Card धारकों को सरकार ने दी खुशखबरी | GoodReturns
Advertisement