नयी दिल्ली। पिछले कई महीनों से ग्राहकों को गैस सब्सिडी नहीं मिल रही है। बता दें कि गैस सब्सिडी आपकी जेब को अधिक खर्च से बचाने के लिए सरकार की तरफ से दी जाती है। पर इस साल मई महीने से ही लोगों के खातों में सब्सिडी नहीं आई है। कई बार देखा गया है कि गैस सब्सिडी आना बंद हो जाती है। इसलिए मौजूदा स्थिति में ये जानना जरूरी है कि सब्सिडी मिल नहीं रही या आना ही बंद हो गयी है। अगर आप सब्सिडी स्टेटस जानना चाहते हैं तो हम आपको एक आसान तरीका बताएंगे। आप घर बैठे ऑनलाइन ही गैस सब्सिडी से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि 10 लाख रु सालाना से ज्यादा इनकम वालों को सब्सिडी नहीं दी जाती। इसमें पति और पत्नी की इनकम शामिल की जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैस सब्सिडी चेक करने के 2 तरीके हैं। इनमें पहला रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर। आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए गैस सब्सिडी चेक कर सकते हैं। दूसरी तरीका है एलपीजी आईडी। इसके लिए आपको एलपीजी आईडी की जरूरत होगी, जो आपकी गैस पासबुक में लिखी हुई होती है। यानी आप मोबइल नंबर के अलावा इस आईडी की मदद से भी सब्सिडी की डिटेल देख सकते हैं।
अगर आप इंडेन ग्राहक हैं तो इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट (https://bit.ly/35LW7H5) पर जाएं। वेबसाइट पर एलपीजी सिलेंडर तस्वीर पर क्लिक करें। इसके बाद एक कम्प्लेंट बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको 'सब्सिडी स्टेटर' लिखना होगा। फिर प्रोसीड पर क्लिक करें। इसके बाद 'सब्सिडी रिलेटेड (पहल)' ऑप्शन चुनें और उसमें सब्सिडी नॉट रिसीव्ड पर क्लिक करें। अब एक नया बॉक्स खुल कर सामने आएगा, जिसमें दो विकल्प होंगे। पहला रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और दूसरा एलपीजी आईडी।
यदि आपका मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन से जुड़ा है, तो आप मोबाइल नंबर का तरीका चुन सकते हैं। अगर नहीं तो अपनी गैस पासबुक में लिखी अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें। ये आईडी दर्ज करने के बाद वेरिफाई पर क्लिक करके सबमिट कर दें। इसके बाद सिलेंडर बुकिंग की तारीख, सब्सिडी सहित पूरी डिटेल आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगी। आप कस्टमर केयर के जरिए भी ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंडेन गैस का कस्टमर केयर नंबर 1800-233-3555 है।
इस साल मई से ही ग्राहकों को गैस सिलेंडर की सब्सिडी नहीं मिल रही है। इसका एक बड़ा कारण है गैस सिलेंडर की कीमत। सरकार ने सब्सिडी में लगातार कटौती की। इससे सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर करीब-करीब बराबर हो गई। अब नवंबर महीने के लिए भी सिलेंडर के दाम नहीं बदले इसलिए इस महीने में भी ग्राहकों को सब्सिडी का पैसा नहीं मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान