नई दिल्ली, 30 अप्रैल। अगर आप भी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। अगर आप एटीएम कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते है तो जाहिर सी बात है कि आप कार्ड को सुरक्षित भी रहते होंगे, लेकिन खुदा-ना-खास्ता यदि आपका एटीएम कार्ड किसी दिन खो जाए तो आपको क्या करना चाहिए। कई लोग एटीएम कार्ड खो जाने पर बैंक जाकर ब्लॉक कराने की सलाह देते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि आप बिना बैंक गए भी अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड के खोने या चोरी होने पर इसके गलत इस्तेमाल को रोक सकते हैं।
अगर आपने इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा ले रखी है तो इसकी मदद से आप अपना कार्ड तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए पहले आप इंटरनेट बैंकिंग में जाकर लॉगइन करें। इसके बाद डेबिट कार्ड वाले ऑप्शन में जाएं। यहां आप अपना डेबिट कार्ड नंबर सेलेक्ट करें जो खो या गिर गया है। इसके बाद ब्लॉक योर डेबिट कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना कार्ड ब्लॉक कर दें। अब कोई भी आपके कार्ड से रुपए नहीं निकाल पाएगा।
इसके अलावा आप आप मोबाइल बैंकिंग ऐप की मदद से भी अपने कार्ड को ब्लॉक करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में संबंधित एटीएम कार्ड के बैंक की ऐप खोलनी होगी। अब कार्ड ऑप्शन में जाना होगा और ब्लॉक योर डेबिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इससे कार्ड ब्लॉक हो जाएगा।
आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके भी अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं। इस दौरान आपको अपना एटीएम और बैंक अकाउंट नंबर बताना होगा। इस दौरान आपको कुछ जानकारी शेयर करनी होगी, जैसे आपने लॉस्ट ट्रांजेक्शन कब किया था, कितने रुपए का किया था आदि। बता दें कि चीजों को वेरिफाई करने का बाद आपका कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
अगर आपको लगता है कि एटीएम कार्ड चोरी हुआ है तो इसकी एफआईआर भी करानी चाहिए। इसके लिए आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में कार्ड चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करानी होगी। एफआईआर दर्ज हो जाने के बाद इसकी एक कॉपी आपको दे दी जाएगी। इस कॉपी को भविष्य में इस्तेमाल के लिए संभालकर रख लेना चाहिए।
- एटीएम से पैसे निकालने या अन्य उपयोग के बाद कैंसिल बटन को जरूर दबाएं।
- बैंक में अपना मोबाइल नंबर और मेल एड्रेस जरूर दर्ज कराएं ताकि नकदी निकलने का अलर्ट एसएमएस और मेल से तुरंत मिले।
- लेन देन के लिए किसी अन्य को एटीएम कतई न दें।
- हर 2-3 महीने पर एटीएम-क्रेडिट पिन बदलते रहें।
कार्ड ब्लॉक कराने के बाद 2 तरीके से आप नए कार्ड मंगा सकते है। आपके बैंक में रजिस्टर्ड एड्रेस पर बैंक 5-7 वर्किंग दिनों के अंदर आपको नया कार्ड और पिन भेज देगा। इसके अलावा बैंक में जाकर आप खुद भी हाथोंहाथ नया कार्ड ले सकते हैं, इसके लिए आपको एक आईडी प्रूफ और एक उसी बैंक का कैंसेल्ड चेक देना होगा और तुरंत नया कार्ड बैंक आपको इश्यू कर देगा। बैंक में ऑनलाइन डेबिट कार्ड अप्लाई करने पर या बैंक ब्रांच में जाकर एप्लाई करने पर नया पिन जारी करते हैं। हालांकि कुछ बैंक खाताधारकों को नया पिन हाथोंहाथ दे देते हैं लेकिन आम तौर पर बैंक यह पिन खाताधारक के पते पर कूरियर से भेजते हैं। नया पिन 24 से 48 घंटे में एक्टिवेट हो जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग