नई दिल्ली, जुलाई 24। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसकी गिनती देश के सबसे पुराने बैंकों में भी होती है। ये एक 127 साल पुराना शेयर है। पीएनबी के ग्राहकों की संख्या इस समय 18 करोड़ से अधिक है, जबकि इसकी देश भर में 12248 ब्रांच और 13000 से अधिक एटीएम हैं। हालांकि बैंक का इतना बड़ा नेटवर्क इसमें यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के साथ विलय के बाद हुआ है। इसके अल्माटी (कजाखस्तान), दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), शंघाई (चीन), ओस्लो (नॉर्वे) और सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में प्रतिनिधि कार्यालय हैं। यदि आप भी पीएनबी के ग्राहक हैं तो आपको पता होना चाहिए कि बैंक स्टेटमेंट कैसे हासिल किया जाए। यहां हम आपको ऐसे 5 आसान तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने पीएनबी खाते का बैंक स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे आसान तरीकों में ऑनलाइन बैंकिंग भी शामिल है। ऑनलाइन बैंकिंग का मतलब है कि वेबसाइट पर स्टेटमेंट के लिए आवेदन। इसके लिए आप पीएनबी के वेबसाइट पर जाएं और वहां इंटरनेट बैंकिंग सिलेक्ट करें। इसके बाद आपको अदर सर्विसेज में जाना होगा। फिर सर्विसेज रिक्वेस्ट्स पर क्लिक करें। आखिर में न्यू रिक्वेस्ट्स पर और फिर ईमेल स्टेटमेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
दूसरा तरीका है कि आप बैंक ब्रांच में जाएं। हालांकि इसमें आपको घर से निकल कर बैंक ब्रांच तक जाना होगा। इस तरीके में आप घर बैठे बैंक स्टेटमेंट हासिल नहीं कर सकते। बैंक ब्रांच में जाएं और वहां से आपको बैंक स्टेटमेंट मिल जाएगा।
फोन के जरिए भी आप बैंक स्टेटमेंट हासिल कर सकते हैं। इसके लिए 1800-180-2222 या 1800-103-2222 पर कॉल करें। कॉल करके आप ईमेल स्टेमेंट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। ये भी आसान तरीका है। इसमें आपको बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी।
आप मैसेज के जरिए भी अपना बैंक स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। आपको करना ये है कि बैंक में जो आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है, उससे 9264092640 या 5607040 मैसेज करें। मैसेज भेजने का तरीका है कि ESTMT लिखें और फिर स्पेस दें और फिर अपने अकाउंट नंबर के आखिरी 4 अंक लिखें और साथ में ईमेल आईडी लिख कर भेज दें।
कोई पीएनबी खाताधारक मोबाइल ऐप्लीकेशन के माध्यम से भी अकाउंट स्टेटमेंट प्राप्त कर सकता है। इसकेलिए एमपासबुक ऐप्लीकेशन डाउनलोड करें। ये ऐप प्ले स्टोर पर मिल जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग