IPPB Bank : देश में पहले के मुकाबले अब साइबर फ्रॉड्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हर दिन धोखाधड़ी की खबरें सामने आती रहती हैं। एक पैटर्न यह भी ग्रामीणों, आदिवासियों और कम पढ़े-लिखे लोग ऐसे मामलों के अधिक शिकार होते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि शहरी लोग इससे सेफ हैं। पर ग्रामीणों को अकसर किसी स्कीम के फायदे का लालच देकर ठग लिया जाता है। लोग जालसाजों को अपनी पर्सनल और बैंक डिटेल्स दे देते हैं और ठग लिए जाते हैं। पर कुछ तरीकों से उनसे बचा सकता है। भारत में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) भी बहुत से ग्राहकों को सेवाएं देता है। यदि आपका भी खाता आईपीपीबी के साथ खुला हुआ है तो कुछ बातों पर ध्यान रख कर आप फ्रॉड से बच सकते हैं। खुद आईपीपीबी ने कुछ टिप्स शेयर किए हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन डाक विभाग आता है। इसी के तहत आईपीपीबी की शुरुआत की गयी थी। आईपीपीबी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 सितंबर 2018 को शुरू किया था। ये एक बैंक हैं, जिसकी शुरुआत भारत में किफायती और भरोसेमंद बैंक बनाने के इरादे से की गयी थी।
इस बैंक का जो असल मकसद है वो है बिना बैंक खाता वाले लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना और उनकी बैंकिंग बाधाओं को दूर करना। इसके 155,000 डाकघरों (ग्रामीण क्षेत्रों में 135,000) और 300,000 डाक कर्मचारियों का एक बड़ा डाक नेटवर्क है, जिसका लाभ आईपीपीबी की सेवाएं पहुंचाने के लिए किया जा ता है, ताकि देश के हर कोने तक ये सेवाएं पहुंचे।
आईपीपीबी जनता के लिए बैंकिंग सुविधाओं को काफी आसानी से पेश करता है। जैसे कि बैंक देश की 13 भाषाओं में अपनी सेवाएं देता है, जिनमें कई क्षेत्रीय भाषाएं हैं। इससे आप सरलता और आसानी से बैंकिंग कर सकते हैं।
जो सेफ्टी टिप्स आईपीपीबी ने शेयर किए हैं, उनके अनुसार जब आप बैंक खाता खोलें तो किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर का उपयोग न करें, बल्कि अपना ही नंबर इस्तेमाल करें। इसी तरह लेन-देन करते समय हैं पहले उसकी वास्तविकता जानें। उसके बिना न कोई पैसा भेजें और न स्वीकार करें। इसके अलावा आईपीपीबी ने अपने ग्राहकों को अपने बैंक खाते का कंट्रोल किसी को न देने को कहा है। जैसे कि लेन-देन के लिए अंजान व्यक्ति को मोबाइल बैंकिंग डिटेल न दें।
आईपीपीबी ने कहा है कि अगर कोई नौकरी की पेशकश के बदले आपके बैंक की डिटेल मांगे तो उसे किसी तरह की भी डिटेल न दें। ये लालच देने वाले लोग आपके साथ चीटिंग कर सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ कोई जानकारी शेयर न करें। दूसरी बात कि आपको लेन-देन करने से पहले उस कंपनी या व्यक्ति को वेरिफाई करना चाहिए, जिसके साथ आप लेन-देन कर रहे हैं। जब आप आईपीपीबी बैंक खाता खोल लें तो आईडी (पहचान) डेटा को समय-समय पर अपडेट करें। यदि आप इन टिप्स को फॉलो करें तो आपका खाता सेफ रहेगा और पैसा भी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग